Categories: व्यापार

Shibu Soren Net worth: कितनी संपत्ति के मालिक थे शिबू सोरेन? CM बेटे के लिए छोड़ गए इतनी जायदात

Shibu Soren Net worth: चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की कुल संपत्ति 7 करोड़ रुपये से अधिक थी। उन पर 2 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था। उनके पास दिल्ली और गाजियाबाद में एक घर था।

Published by Sohail Rahman

Shibu Soren Net worth: झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार (4 अगस्त, 2025) को 81 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे और वर्तमान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक एक्स-पोस्ट के माध्यम से इसकी पुष्टि की है। 2 अगस्त को खबर आई थी कि शिबू सोरेन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

शिबू सोरेन के परिवार में कौन-कौन हैं?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, शिबू सोरेन का विवाह रूपी सोरेन से हुआ था। शिबू सोरेन के तीन बेटे और एक बेटी है। इसमें सबसे बड़े दुर्गा सोरेन थे। इसके बाद अंजलि सोरेन, हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन हैं। अगर बेटों की बात करें तो उनके तीनों बेटे राजनीति में सक्रिय रहे हैं। हालांकि, दुर्गा सोरेन 2009 में बिस्तर पर मृत पाए गए थे, उस समय वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक थे। दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन दुमका से विधायक रह चुकी हैं। इसके अलावा, शिबू सोरेन के सबसे छोटे बेटे बसंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की युवा शाखा के अध्यक्ष हैं। वहीं, उनकी बेटी अंजलि सोरेन की बात करें तो वे भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। दुर्गा सोरेन और सीता सोरेन की तीन बेटियाँ हैं।

कितनी संपत्ति छोड़ गए शिबू सोरेन?

उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया था। myneta.info पर दी गई जानकारी के अनुसार, 2019 में शिबू सोरेन के पास कुल 7.25 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी। जबकि उन पर 2.2 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारियां थीं।

इस हलफनामे के अनुसार, वर्ष 2017-18 में उन्होंने आयकर रिटर्न में कुल 7,05,090 रुपये की आय दिखाई थी। जबकि 2016-17 में उनकी आय 6,76,412 रुपये दिखाई गई थी। वहीं, 2015-16 में आय 6,51,724 रुपये, 2014-15 में आय 6,52,584 रुपये थी।

Shibu Soren Death News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का गंगा राम अस्पताल में निधन, पूरे झारखंड में शोक की लहर

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026