Categories: व्यापार

सबसे बड़ा मार्केट क्रैश, चांदी $200…रिच डैड पुअर डैड के लेखक की चेतावनी; आखिर क्या होने वाला है?

Robert Kiyosaki Warning: रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसकी के हालिया दावे ने खलबली मचा दी है. रॉबर्ट कियोसकी ने इतिहास की सबसे बड़ी मंदी की चेतावनी दी है.

Published by Prachi Tandon

Rich Dad Poor Dad Author Warning For Share Market: रिच डैड पुअर डैड के लेखक और अमेरिकी बिजनेसमैन रॉबर्ट कियोसकी ने हाल ही में ऐसा दावा किया है, जिसने शेयर मार्केट से लेकर नौकरीपेशा लोगों के बीच खलबली मचाने का काम कर दिया है. रॉबर्ट कियोसकी ने हाल ही में एक्स (पहले ट्वीटर) पर दावा है कि अमेरिका, यूरोप और एशिया के बाजारों में इतिहास की सबसे बड़े क्रैश की शुरुआत हो चुकी है. इतना ही नहीं, रिच डैड पुअर डैड के लेखक का यह भी रहना है कि छोटे इन्वेस्टरों को अपनी संपत्तियों को जल्द ही गोल्ड, सिल्वर, बिटकॉइन और एथेरियम जैसी चीजों में बदल लेना चाहिए. क्योंकि, यही मुश्किल के समय में काम आएंगी. 

AI बनेगा इतिहास के सबसे बड़े मार्केट क्रैश की वजह!

रॉबर्ट कियोसकी ने X पर कहा है कि क्रैश केबारे में उन्होंने सबसे पहले 2013 में बात की थी. लेकिन, अब यह स्थिति सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि पूरे यूरोप और एशिया में भी बन रही है. कियोसकी का ऐसा मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी AI नौकरियों को खा जाएगा, जिससे सिर्फ नौकरीपेशा को नुकसान नहीं होगा. बल्कि, यह कर्मशियल और रेजिडेंशियल रियल एस्टेट में भी गिरावट की वजह बनेगा. 

Related Post

रॉबर्ट कियोसकी ने अपने पोस्ट में लिखा है, इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश शुरू हो रहा है. 2013 में मैंने Rich Dads Prophecy पब्लिश की थी, जिसमें इतिहास के सबसे बड़े क्रैश की बात की थी. बदकिस्मती से वह क्रैश आ गया है. यह सिर्फ यूएस में नहीं है. यूरोप और एशिया में भी क्रैश हो रहा है. AI नौकरियों को खत्म कर देगा और जब नौकरियां क्रैश होंगी तो ऑफिस और रेजिडेंशियल रियल एस्टेट भी क्रैश हो जाएगा.

चांदी के दाम छूएंगे आसमान!

रॉबर्ट कियोसकी का यह भी कहना है कि सोना, चांदी, बिटकॉइन और एथेरियम खरीदने का समय आ गया है. आने वाले समय के लिए चांदी को सबसे अच्छा और सेफ एसेट माना जा रहा है. अगर आज चांदी की कीमच 50 डॉलर प्रति औंस है, तो अनुमान है कि यह जल्द ही 70 डॉलर हो जाएगी और शायद 2026 में 200 डॉलर प्रति औंस हो जाएगी. हालांकि, जब सबसे बड़ा क्रैश कुछ लोगों को अमीर भी बना देगा. बर्शते इसके लिए आप पहले से तैयार रहें. 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026