Categories: व्यापार

अब बस 10,000 रुपये ही निकल सकेंगे, जाने किस बैंक के बदले नियम और क्या है RBI का फैसला

आरबीआई ने हिमाचल प्रदेश के बैंक पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं. अब हर ग्राहक बैंक से केवल 10,000 रुपये तक ही निकाल पाएगा. आइए समझते हैं कि यह फैसला क्यों जरूरी था.

Published by Anshika thakur

RBI: आरबीआई ने हिमाचल के सोलन में स्थित द बघाट अर्बन बैंक की आर्थिक हालत को देखते हुए सेवाओं पर रोक लगा दी है, अब ग्राहक बैंक से केवल 10,000 रुपये तक ही निकाल पाएंगे. आरबीआई ने कहा कि हाल ही में उसने बैंक के कामकाज को सही करने के लिए उसके प्रबंधन टीम के साथ हाल में बातचीत की. जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा और निरीक्षण से जुड़ी चिंताओं को खत्म करने के लिए बैंक की ओर से पर्याप्त प्रयास नहीं हुए, इसलिए ये आदेश देना जरूरी हो गया. 

क्या-क्या रोक लगाई गई है?

इन पाबंदियों के तहत बैंक बिना RBI की मंजूरी के कोई नया लोन या एडवांस नहीं दे सकता. बैंक अब बिना अनुमति के न ही पैसा उधार ले सकता है और न ही नए जमा स्वीकार कर सकता है. आरबीआई ने बताया है कि बैंक के पास अभी पैसे कम हैं, इसलिए जमाकर्ता एक बार में अधिकतम 10,000 रुपये तक ही निकाल सकते हैं. बैंक को यह अधिकार है कि ग्राहक के जमा पैसे को उनके कर्ज के खिलाफ समायोजित करे.  

Related Post

बीमा राशि पाने के पात्र

जो जमाकर्ता डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) से अधिकतम पांच लाख रुपये तक बीमा राशि का दावा कर सकते हैं. पैसे का भुगतान उसी खाते के आधार पर और उस व्यक्ति को दी जाएगी, जिसने जमा किया था. आरबीआई ने साफ किया है कि ये निर्देश बैंक का लाइसेंस रद्द करने के लिए नहीं हैं.  जब तक बैंक की आर्थिक स्थिति सही नहीं हो जाती, वह कुछ सीमाएं लगाकर अपना काम करता रहेगा.

कब से शुरू होगा यह आदेश ?

आरबीआई ने बताया कि वह बैंक की हालत पर लगातार नजर रखेगा ज़रूरत पड़ने पर, हालात और ग्राहकों के हितों को देखते हुए, नियमों को बदला जाएगा और जरूरी कदम लिए जाएंगे. ये आदेश आठ अक्टूबर 2025 के अंत से शुरू हो गया है लागु होने के बाद ये निर्देश और छह महीने तक रहेंगे.  इन्हें समय-समय पर देखा जाएगा. 

Anshika thakur
Published by Anshika thakur

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026