Categories: व्यापार

PhonePe को मिला RBI से फुल लाइसेंस, डिजिटल पेमेंट में हुई बड़ी उपलब्धि

भारत के डिजिटल पेमेंट सेक्टर में हुआ बड़ा बदलाव, PhonePe को RBI से पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने का मिला फुल लाइसेंस.

Published by DARSHNA DEEP

PhonePe And RBI: भारत के डिजिटल पेमेंट सेक्टर में एक महत्वपूर्ण विकास देखने को मिला है. जहां, फिनटेक कंपनी PhonePe को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने का फुल लाइसेंस मिल गया है. यह लाइसेंस PhonePe के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो कंपनी को 

PhonePe को मिला था प्रिंसिपल अप्रूवल

लगभग दो साल पहले PhonePe को प्रिंसिपल अप्रूवल मिला था, जिसके बाद कंपनी लगातार RBI की सभी जरूरी शर्तों को पूरा करने में जुटी हुई है. इस फुल लाइसेंस के तहत PhonePe अब और भी अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद पेमेंट सेवाएं प्रदान कर सकेगा. 

PhonePe का लेन-देन का रिकॉर्ड

PhonePe के पास इस समय एक काफी विशाल नेटवर्क है, जिसमें 650 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड उपयोगकर्ता (Registered User) शामिल हैं. इसके साथ ही, कंपनी का नेटवर्क 45 मिलियन (4.5 करोड़) से अधिक व्यापारियों तक फैला हुआ है, जिसमें छोटे-बड़े सभी प्रकार के व्यवसाय शामिल हैं. इतना ही नहीं यह विशाल नेटवर्क कंपनी के दैनिक लेन-देन में भी दिखाई देता है। PhonePe प्रतिदिन लगभग 36 करोड़ से ज्यादा लेन-देन को सफलतापूर्वक प्रोसेस करता है. 

Related Post

PhonePe लाइसेंस क्यों है महत्व

PhonePe के लिए यह लाइसेंस सिर्फ एक औपचारिकता (Formality)नहीं है, बल्कि भरोसे की मुहर है. यह कंपनी को अधिक संस्थागत ग्राहकों 
(Institutional Clients) को जोड़ने में काफी मदद करेगा.

PhonePe के साथ-साथ, इस साल Pine Labs Online, Easebuzz, BharatPe, और PayU जैसी कई अन्य कंपनियों को भी RBI से पेमेंट एग्रीगेटर का लाइसेंस मिला है. यह कदम भारतीय डिजिटल पेमेंट उद्योग को और अधिक मजबूत करेगा. यह तमाम कंपनियां भारत के  इकोसिस्टम को डिजिटल बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में काफी कारगर साबित होंगी.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026