Categories: व्यापार

PF निकालना हुआ आसान! जानिए नई शर्तें, लिमिट और 75% बनाम 25% का फॉर्मूला समझिए

PF Withdrawal Via UPI: EPFO सदस्य जल्द ही UPI के जरिए सीधे अपने बैंक अकाउंट से अपना प्रोविडेंट फंड (PF) निकाल सकते है. यह नई सुविधा अप्रैल 2026 से लागू होगी. इस कदम का मकसद लगभग आठ करोड़ सदस्यों के लिए पैसे निकालने की प्रक्रिया को आसान बनाना है.

Published by Mohammad Nematullah

PF Withdrawal Via UPI: EPFO सदस्य जल्द ही UPI के जरिए सीधे अपने बैंक अकाउंट से अपना प्रोविडेंट फंड (PF) निकाल सकते है. यह नई सुविधा अप्रैल 2026 से लागू होगी. इस कदम का मकसद लगभग आठ करोड़ सदस्यों के लिए पैसे निकालने की प्रक्रिया को आसान बनाना है. हाल के बदलावों में आंशिक निकासी के लिए आसान नियम और ऑटो-सेटलमेंट लिमिट में बढ़ोतरी भी शामिल है.

BHIM ऐप के साथ सीधा कनेक्शन

अप्रैल से आपको मुश्किल ऑनलाइन पोर्टल पर जाने की जरूरत नही होगी. जैसे ही आप ऐप खोलेंगे, आपको दो तरह के बैलेंस दिखाई देगा.

एलिजिबल बैलेंस: वह रकम जिसे आप तुरंत निकाल सकते है.

मिनिमम बैलेंस: 25% हिस्सा जो आपके भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जाएगा.

कितनी लिमिट होगी?

सुरक्षा के कारण से प्रति ट्रांजैक्शन 25000 की शुरूआती लिमिट तय की गई है. जिसका मतलब है कि आप एक बार में इस रकम से ज्यादा नही निकाल सकते है. 

फंड निकालने के लिए कौन सा PIN इस्तेमाल होगा?

EPF सब्सक्राइबर ट्रांज़ैक्शन पूरा करने के लिए अपने लिंक्ड UPI PIN का इस्तेमाल कर पाएंगे. एक बार फंड अकाउंट में ट्रांसफर हो जाने के बाद EPFO ​​सदस्य उस पैसे का इस्तेमाल अपनी मर्ज़ी से कर सकते है.

निकासी को और ज़्यादा आसान बनाया गया

शिक्षा या बीमारी के लिए निकासी की लिमिट को और ज़्यादा आसान बनाया गया है. अब मेंबरशिप की अवधि के दौरान शिक्षा के लिए 10 बार और शादी के लिए पांच बार आंशिक निकासी की जा सकती है. पहले शादी और शिक्षा दोनों के लिए कुल मिलाकर सिर्फ़ तीन बार निकासी की लिमिट थी. बीमारी और खास परिस्थितियों की कैटेगरी के तहत हर फाइनेंशियल ईयर में क्रमशः तीन और दो बार निकासी की अनुमति होगी.

अभी क्या प्रक्रिया है?

अभी EPFO ​​सदस्यों को अपने EPF पैसे निकालने के लिए विड्रॉल क्लेम के लिए अप्लाई करना पड़ता है, जो एक समय लेने वाली प्रक्रिया है. ऑटो-सेटलमेंट मोड के तहत विड्रॉल क्लेम एप्लीकेशन फॉर्म भरने के तीन दिनों के अंदर बिना किसी इंसान के दखल के इलेक्ट्रॉनिक रूप से सेटल हो जाते है. इस ऑटो-सेटलमेंट मोड की लिमिट पहले ही 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Golmaal 5: रोहित शेट्टी के बर्थडे पर मेगा ऐलान, गोलमाल 5 में नया धमाका, इस एक्ट्रेस की एंट्री

निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल 5 का ऐलान…

March 14, 2026

Toll pass becomes expensive: अब हाईवे पर चलना पड़ेगा भारी, सालाना टोल पास हुआ महंगा, जानें कब से लागू होगा नया नियम

Toll pass becomes expensive: नेशनल हाईवे के सालाना टोल पास की कीमत 3,000 रुपये से…

March 14, 2026

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पीएम मोदी के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

CG Congress Leader Vinod Tiwari Arrested: थानाध्यक्ष महेवाघाट धीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सुबह…

March 14, 2026