Categories: व्यापार

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले यहां जानें क्या है आपके शहर में रेट?

Petrol Diesel Price Today: मंगलवार (1 जुलाई, 2025) के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी गई है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, काफी लंबे समय से कीमतें स्थिर हैं।

Published by Sohail Rahman

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है, जो भारतीय बाजारों की उम्मीदों को तोड़ रही है। एक बार उम्मीद थी कि भारतीय पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमत कम करेंगी, लेकिन अब वह उम्मीद पूरी तरह से खत्म हो गई है। लंबे समय से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार सुबह भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। कुछ शहरों में पेट्रोल सौ के पार पहुंच गया है, जबकि डीजल 90 रुपये प्रति लीटर से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

अगर आप पेट्रोल और डीजल खरीदना चाहते हैं, तो आप पहले कुछ शहरों में दरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप नीचे शहरवार पेट्रोल और डीजल की कीमत जान सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.65 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.17 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेंड करती देखी गई।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 103.98 रुपये और डीजल 90.79 रुपये प्रति लीटर बिका। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल 100.79 रुपये और डीजल 92.69 रुपये प्रति लीटर बिका। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पेट्रोल 102.96 रुपये और डीजल 89.06 रुपये प्रति लीटर बिका। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 95.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

हर दिन जारी होती है कीमतें

आपको जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे संशोधन किया जाता है। कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें, बाजार में कर, डीलर कमीशन और राज्य सरकारों के वैट जैसी कई चीजों को जोड़ने के बाद ही अंतिम दर निर्धारित की जाती है। लंबे समय से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकार ने कुछ दिन पहले पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया था।

Aaj Ka Mausam: जुलाई में भारी बारिश से आएगी बाढ़, मचेगी भारी तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026

खुद को शिव का अवतार बता, किया महिला से रेप! ढोंगी बाबा की हैवानियत ने उड़ाए सभी के होश

Palghar fake baba arrested: पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात साल 2023…

March 28, 2026

IPL 2026: सिर्फ डांस नहीं, बोनस भी! जानें आईपीएल चीयरलीडर्स की सैलरी और एक्स्ट्रा कमाई का पूरा हिसाब

Cheerleaders Salary in IPL: अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपने बजट और पॉलिसी के हिसाब से पेमेंट करती…

March 28, 2026

Shri Ram Footprints : क्या है श्रीराम के चरण के चिह्नों का महत्व? छिपे 48 दिव्य रहस्य, जानिए दिव्य संकेत

Shri Ram Footprints :  भगवान श्रीराम के चरणों में अंकित 48 दिव्य चिह्नों का विशेष…

March 28, 2026

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, अंतिम विदाई में गूंजे नारे

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद…

March 28, 2026