Categories: व्यापार

Petrol Diesel Price Today: आज के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें क्या है आपके शहर में रेट?

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट का असर भारत के खुदरा बाजार पर भी पड़ा। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए। कुछ शहरों में दाम सस्ते हुए हैं, तो कुछ में महंगे।

Published by Sohail Rahman

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट का असर भारत के खुदरा बाजार पर भी पड़ा। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए। कुछ शहरों में दाम सस्ते हुए हैं, तो कुछ में महंगे। घर से निकलने से पहले एक बार पेट्रोल और डीजल के दाम जरूर चेक कर लें। सरकारी कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा में पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 94.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे घटकर 87.78 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं, गाजियाबाद में पेट्रोल 19 पैसे बढ़कर 94.64 रुपये और डीजल 21 पैसे बढ़कर 87.41 रुपये प्रति लीटर हो गया।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 28 पैसे महंगा होकर 105.43 रुपये और डीजल 27 पैसे बढ़कर 91.69 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। अगर हम दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है। तो वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रही है। चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रही है।

Related Post

Crypto Currency All Time High: पिज्जा खरीदी से शुरु हुए बिटक्वाइन ने आज तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कैसे और कहां पहुंच गई कीमत?

कच्चे तेल की कीमत

पिछले 24 घंटों में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 69.01 डॉलर प्रति बैरल और WTI 66.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। यह गिरावट वैश्विक बाजार में मांग और आपूर्ति के खेल के कारण है।

दरें क्यों बदलती हैं?

पेट्रोल और डीजल की नई दरें हर सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन, वैट और अन्य शुल्क जुड़ने से कीमतें मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती हैं। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल इतने महंगे लगते हैं। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और रुपये की कीमत भी इन दरों को प्रभावित करती हैं। अगर कच्चा तेल सस्ता होता है, तो कुछ शहरों को राहत मिल सकती है, लेकिन टैक्स के कारण पूरा लाभ नहीं मिल पाता।

Retail Inflation: महंगाई डायन हुई गायब, आम जनता के आए अच्छे दिन…जून में छह साल के निचले स्तर पर रही महंगाई, ये चीजें हुईं सस्ती

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026