Categories: व्यापार

NHAI का बड़ा फैसला! अब FASTag अपडेट करना हुआ बेहद आसान, जानें कैसे करें पूरी KYC

NHAI ने FASTag के लिए 'Know Your Vehicle' (KYV) प्रक्रिया को अब और आसान बना दिया है, जिसमें वाहन की सिर्फ सामने की फोटो अपलोड करनी होगी और साइड फोटो देने की जरूरत नहीं रहेगी.

Published by Mohammad Nematullah

FASTag News: देश भर में टोल भुगतान के लिए FASTag का इस्तेमाल करने वाले FASTag उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण (NHAI) ने ‘अपने वाहन को जानें’ (KYV) प्रक्रिया को सरल और आसान बनाकर FASTag धारकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए नियम जारी किया है. इससे वाहन मालिक के लिए KYV पूरा करना आसान हो जाएगा और FASTag सेवा बंद होने का जोखिम कम हो जाएगा.

KYV क्या है और यह क्यों जरूरी है?

KYV यानी अपने वाहन को जानें FASTag के लिए एक अनिवार्य सत्यापन प्रक्रिया है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि FASTag उस वाहन से जुड़ा हो जिसके लिए इसे जारी किया गया था. इसके लिए वाहन की एक तस्वीर और उसके पंजीकरण विवरण अपलोड करना आवश्यक है. इससे न केवल प्रणाली की पारदर्शिता बढ़ती है, बल्कि दुरुपयोग को भी रोका जा सकता है, जैसे कि एक से अधिक वाहनों पर FASTag का उपयोग करना या बिना वाहन के FASTag ले जाना.

पहले KYV के लिए वाहन के आगे और पीछे की तस्वीर जमा करना आवश्यक था. जिससे उपयोगकर्ताओं को अेसुविधा होती थी. हालांकि भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) के नए नियम के तहत साइड फोटो की आवश्यकता के हटा दिया गया है. आपको बस वाहन के सामने की फोटो अपलोड करना होगा. जिससे नंबर प्लेट और FASTag साफ से दिखाई दे.

Related Post

वाहन की जानकारी

नई प्रणाली में जब आप वाहन संख्या, चेसिस संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करें तो आपके वाहन पंजीकरण विवरण स्वचालित रूप से वाहन पोर्टल पर दिखाई देंगे. यदि एक ही मोबाइल नंबर पर कई वाहन पंजीकृत है, तो आप चुन सकते हैं कि किस वाहन के लिए KYV पूरा करना है.

FASTag सेवा तुरंत बंद नही होगी

पिछले नियम के तहत KYV प्रक्रिया पूरी न होने पर FASTag सेवा बंद कर दी जाती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. यदि आपका FASTag KYV अभी तक पूरा नहीं हुआ है, तब भी आपकी FASTag सेवा तुरंत बंद नहीं होगी. इसके बजाय, आपको KYV पूरा करने के लिए पर्याप्त समय और SMS रिमाइंडर दिया जायेगा.

सहायता भी उपलब्ध होगी

यदि आपको KYV पूरा करने में कोई कठिनाई आती है, तो आपका FASTag जारी करने वाला बैंक आपकी सहायता करेगा. इसके अलावा आप एनएचएआई की 1033 हेल्पलाइन पर भी संपर्क कर मदद ले सकते हैं या शिकायत कर सकते है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढें, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026