Categories: व्यापार

दिल्ली या मुंबई कहां रहते हैं सबसे ज्यादा अमिर लोग? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Hurun India Rich List के अनुसार भारत में अब 1,687 लोगों की संपत्ति ₹1,000 करोड़ से अधिक है.

Published by Divyanshi Singh

Indian billionaires homes: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (Hurun India Rich List)  के अनुसार भारत में अब 1,687 लोगों की संपत्ति ₹1,000 करोड़ से अधिक है. इनमें से 358 अरबपति हैं, यानी उनके पास ₹8,500 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. भले ही ये आकड़े आपको शानदार लग रहे हों लेकिन आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि भारत के अधिकांश अरबपति और करोड़पति केवल 10 राज्यों में रहते हैं.

10 राज्यों के पास देश की 90% से अधिक संपत्ति

ये 10 राज्य  महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात जैसे राज्य इसमें सबसे आगे हैं. अगर हम तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान को जोड़ दें, तो इन 10 राज्यों के पास देश की 90% से अधिक संपत्ति है.

दिल्ली और मुंबई में सबसे ज़्यादा अमिर लोग

वहीं अकेले महाराष्ट्र में 548 अरबपति हैं यानी ऐसे व्यक्ति जिनकी संपत्ति ₹1,000 करोड़ (लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर) से अधिक है. दिल्ली में 223 हैं. हालांकि, देश के पूर्वी राज्यों को मिलाकर भी इतनी संपत्ति नहीं है. दिल्ली और मुंबई में सबसे ज़्यादा धनी व्यक्ति रहते हैं. उद्योग, निवेश और बड़ी कंपनियों वाले शहर, जैसे मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद, वे हैं जहां धन फल-फूल रहा है.

क्या है असमानता का सबसे बड़ा कारण ?

इस असमानता का सबसे बड़ा कारण अवसरों की असमानता है. बेहतर बुनियादी ढांचे, कारोबारी माहौल, कुशल श्रमिकों और पूँजी वाले क्षेत्रों में धन तेज़ी से बढ़ता है. मुंबई या बेंगलुरु जैसे शहरों में, एक स्टार्टअप आसानी से निवेश, ग्राहक और प्रतिभा पा सकता है. हालांकि, पटना या इंदौर जैसे शहरों में यही उपलब्धि हासिल करना कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण है।

यह रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि धन बढ़ रहा है, लेकिन यह हर कोने तक नहीं पहुंच रहा है. आज भी, कई राज्य बुनियादी ढांचे, शिक्षा और रोज़गार के अवसरों के मामले में बहुत पीछे हैं.

शादी के सीजन से पहले सोने का तांड़व, 49% तक बढ़ गई गोल्ड की कीमत, जानें रेट्स

Divyanshi Singh

Recent Posts

LPG e-KYC का झंझट खत्म,अब सिर्फ इन लोगों को कराना होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन; सरकार ने बदला नियम

LPG eKYC Update: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में LPG उपभोक्ताओं के…

March 17, 2026

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में धूमावती माता की पूजा क्यों मानी जाती है खास? जानें इसका महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के दौरान माता धूमावती की पूजा की जाती है. नवरात्रि…

March 17, 2026

Salman Khan: भाईजान की फिल्म मातृभूमि का गाना ‘चांद देख लेना’ का टीजर हुआ आउट, फैंस हुए दीवाने

Salman Khan Movie Maatrubhumi Song: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का रोमांटिक गाना चांद देख…

March 17, 2026