Categories: व्यापार

ये अंगूठी नहीं है साधारण, शुद्ध चांदी से बनी है, पीएम मोदी के लिए है बेहद खास

भावनगर के प्रसिद्ध ज्वेलर, जय सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक अनोखी और खास अंगूठी बनाई है. यह अंगूठी शुद्ध चांदी से बनी है, जिससे जय सोनी पीएम मोदी को खुद जाकर भेंट करना चाहते हैं.

Published by DARSHNA DEEP

PM MODI SPECIAL RING: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात के भावनगर यात्रा के दौरे को लेकर स्थानीय ज्वेलर जय सोनी ने उनके प्रति अपना सम्मान दिखया है, दरअसल, उन्होंने पीएम मोदी के लिए बेहद ही खाास अंगूठी बनाई है. यह अगूंठी कोई साधारण अगूंठी नहीं है, शुद्ध चांदी से बनी इस अंगूठी में पीएम मोदी की छवि को काफी बारीकी से जोड़ा गया है.

अंगूठी का विशेष महत्व

महाशक्ति ज्वेलर्स के मालिक जय सोनी, अपनी कलात्मकता के लिए भावनगर में बेहद प्रसिद्ध हैं. उन्होंने इस खास अंगूठी को बनाने में 15 दिन से ज्यादा दिनों का समय लगाया है. अपनी पूरी जी-जान लागने के बाद उन्होंने इस अंगूठी को बड़ी ही प्यार और लगन से तैयार किया है. विशेष बात ये है कि उन्होंने इस अंगूठी को बनाने के लिए कंप्यूटर की भी सहायता ली है. 

अंगूठी में साल 2014 का जिक्र

पीएम मोदी के लिए बनाई गई इस खास अंगूठी में साल 2014 को मेनशन किया गया है, ये वो साल था जब नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने थे. इतना ही नहीं इस अंगूठी में बीजेपी का चुनाव चिह्न कमल भी शामिल किया गया है. इसके साथ-साथ अंगूठी पर ‘मोदी की गारंटी’ भी लिखा हुआ है, जो उनकी लोकप्रिय विचारधाराओं में से एक है. 

Related Post

पीएम मोदी को भेंट करेंगे अंगूठी

जय सोनी इस विशेष अंगूठी को खुद अपने हाथों से प्रधानमंत्री मोदी को भेंट करना चाहते हैं. जानकारी के मुताबिक उन्होंने बताया कि उन्हें यह कलाकृति बनाने की प्रेरणा खुद पीएम मोदी से ही मिली है. यह पहली बार नहीं है जब जय सोनी ने किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के लिए कोई विशेष कलाकृति बनाई हो. हाल ही में  कुछ महीने पहले, उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली के लिए चांदी का एक छोटा विश्व कप बनाया था. इसके अलावा, उन्होंने चांदी की अंगूठी पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति भी बनाई थी, जिसकी जमकर प्रशंसा हुई थी.

जय सोनी की अनोखी कला से लें प्रेरणा

जय सोनी की यह पहल दर्शाती है कि किस प्रकार लोग अपनी कला का इस्तेमाल कर अपने प्रेरणास्रोतों के प्रति सम्मान जता सकते हैं. उनकी यह अंगूठी अपने में ही अद्भुत है. इसके अलावा चांदी की बनी यह अंगूठी एक कलाकार की अपने नेता के प्रति गहरी भावनाओं को भी दर्शाती है.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026