Categories: व्यापार

भूल जाइए हर महीने की सैलरी…आने वाला है बड़ा संकट, मिडिल क्लास के लिए चेतावनी!

Future of Jobs: सैलरी और जॉब पर निर्भर रहने वालों के लिए संकट का समय आने वाला है. अब भारत एक ऐसे समय की तरफ बढ़ रहा है जहां हर महीने की सैलरी तो छोड़िए नौकरियों पर बात बन आई है...

Published by Prachi Tandon

Future of Salaried Jobs in India: भूल जाइए हर महीने वाली सैलरी पर भरोसा करना…क्योंकि, भारत में तेजी से आर्थिक हालात बदल रहे हैं. व्हाइट कॉलर वाली नौकरियों का दौर थमता नजर आ रहा है ऐसे में स्थायी आय वाला मॉडल कुछ डगमगाता नजर आ रहा है और मिडिल क्लास के सामने नौकरियों का संकट बढ़ना शुरू हो गया है. इतना ही नहीं, आने वाले समय में भारत में पढ़े-लिखे लोगों को नौकरी मिलना और भी मुश्किल हो सकता है, जिससे बेरोजगारी की समस्या गहरी हो सकती है. 

भारत में नौकरियां मिलना हो जाएगा मुश्किल!

हर महीने सैलरी वाली नौकरी को आज के समय में बेस्ट माना जा रहा है. लेकिन, आने वाला समय शायद सैलरी वाली नौकरियों का नहीं है. क्योंकि, एक संकट खड़ा होने वाला है जिसमें महीने की पक्की सैलरी वाली नौकरियां शायद खत्म हो जाएं. जी हां, ऐसा हमारा नहीं, बल्कि Marcellus Investment Manager के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर सौरभ मुखर्जी का कहना है.  

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ मुखर्जी ने एक पोडकास्ट के दौरान बताया है कि, भारत में रोजगार में बढ़ोतरी नहीं हो रही है और यह लगभग रुक सी गई है. उनका साथ ही मानना है कि भविष्य की स्थिति साफ दिख रही है, जिसे बदलना नामुमकिन है. इन्वेस्टमेंट मैनेजर का कहना है कि पिछले 5 सालों में पढ़े-लिखे लोगों के लिए नौकरियों में कुछ खास बढ़त नहीं देखने को मिली है. ऐसे में आने वाले समय में नौकरियां मिलना और भी मुश्किल होने वाला है. ऐसे में यह मिडिल क्लास के युवाओं के लिए बड़ी वार्निंग है, जो अपनी पूरी जिंदगी सैलरी पर बिताते हैं. 

ये भी पढ़ें: Income Tax Scams : कैसे हो रही Tax की चोरी? फल बेचने के नाम पर लोग कर रहे फर्जीवाड़ा

Related Post

क्या खत्म होने वाली हैं सैलरी वाली नौकरियां?

सौरभ मुखर्जी का मानना है कि नौकरियों की कमी के पीछे की वजह ऑटोमेशन यानी मशीनों और कंप्यूटरों का काम और कंपनियों का ज्यादा कुशल होना भी वजह है. लंबे समय से प्रॉफिट में चल रही हैं और बड़ी कंपनियां अब बिना लोगों को नौकरी पर रखे ही अपना बिजनेस बढ़ा सकती हैं. ऑटोमेशन की वजह से कंपनियों के लिए बिना लोगों को नौकरी पर रखे बिजनेस करना आसान हो गया है. 

एक्सपर्ट का कहना है कि ट्रेडिशनल तौर पर चल रहीं पक्की सैलरी वाली नौकरियां खत्म हो सकती हैं और इसके पीछे की वजह बिखरी हुई इकॉनामी यानी Gig Economy ले सकती है. ऐसे में पक्की सैलरी वाली नौकरियां पीछे छूट जाएंगी और ड्राइवर, कोडर, पॉडकास्टर और फाइनेंस सलाहकार जैसे सभी लोग खुद का काम खुद करने वाले बन जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: Hospital Bill Scam : बीमा होने पर भी लाखों रुपये खुद क्यों देने पड़ते हैं? जानिए अस्पताल का काला सच!

Prachi Tandon

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026