Categories: व्यापार

Income Tax Scams : कैसे हो रही Tax की चोरी? फल बेचने के नाम पर लोग कर रहे फर्जीवाड़ा

India financial scams : आज के समय में भारत के लोग किसी से कम नहीं है. बहुत से लोग होते हैं जो सिर्फ सामान ही नहीं बल्कि टैक्स भी चोरी कर लेते हैं. नहीं समझे आप.. आइए समझते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

Income Tax Scams : भारत में कई लोग अपनी गैरकानूनी कमाई पर भी इनकम टैक्स भरकर उसे सही दिखा लेते हैं. इसके बाद वही लोग अपने सही दिखाई देने वाले पैसों पर बैंक से लोन भी ले लेते हैं. ये सुनने में अजीब लगता है, लेकिन ये एक आम प्रैक्टिस बन चुकी है. आइए समझाती हूं सब कुछ डिटेल में-

सट्टेबाजी से कमाई

मानीए कि हमारे पास एक व्यक्ति हैं, श्री लाला जी नाम का. लाला जी सट्टेबाजी से पैसे कमाते हैं. पहले वो सीधे कैश में कमाई करते थे, लेकिन अब डिजिटल पेमेंट के कारण उनका पैसा बैंक अकाउंट में आता है. सट्टेबाजी का पैसा सीधे बैंक में आने के कारण उसे दिखाना पड़ता है. सीधे तौर पर तो ये गैरकानूनी है, लेकिन उनका तरीका अलग है.

फल की दुकान का इस्तेमाल

लाला जी अपने घर के पास किसी फल मंडी में छोटी सी दुकान ले लेते हैं. साथ ही वो फल मंडी का लाइसेंस भी ले लेते हैं. अब असली तरीका शुरू होता है. सट्टेबाजी से आए पैसों को वो अपनी दुकान की कमाई के रूप में दिखाते हैं. ऐसा जानबूझकर किया जाता है क्योंकि फल पर जीएसटी कम या कभी-कभी जीरो होती है.

Related Post

A post shared by Nitin Sharma (@canitinsharmaa)

 सेक्शन 44AD का फायदा

लाला जी अपनी सारी कमाई को इनकम टैक्स में सेक्शन 44AD के तहत दिखाते हैं. इस सेक्शन के तहत छोटे बिजनेस की निश्चित प्रतिशत के हिसाब से टैक्स देना होता है. यहां वे केवल 6 प्रतिशत टैक्स देकर अपनी पूरी काली कमाई को सही दिखा लेते हैं. ये तरीका उन्हें कानूनी जाल से सेफ बना देता है.

अब जब उनकी कमाई सही दिखाई देती है, तो बैंक से लोन लेना आसान हो जाता है. लाला जी इसी आधार पर कार लोन, होम लोन या अन्य प्रकार के लोन ले सकते हैं. सीधे शब्दों में कहें तो, गैरकानूनी पैसे को वैध बनाकर उसे आगे बढ़ाने का ये तरीका एक तरह का वित्तीय छल है.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026