Categories: व्यापार

नहीं चल रहा वेबसाइट? मिस्ड कॉल या SMS से इस तरह चेक करें अपना PF बैलेंस

PF Balance: कभी-कभी EPF वेबसाइट नहीं चलता है.इस स्थिति में आप मिस्ड कॉल या SMS के जरिए भी अपने PF बैलेंस के चेक कर सकते हैं.

Published by Divyanshi Singh

PF balance: कर्मचारियों का भविष्य निधि (EPF) भारतीय नौकरीपेशा लोगों के लिए एक प्रमुख रिटायरमेंट बचत योजना है. अगर आप अपने PF बैलेंस की जानकारी रखते हैं, तो रिटायरमेंट की योजना बनाना, लोन लेना या पैसा निकालना आसान हो जाता है. कई बार तकनीकी दिक्कतों या ज़्यादा ट्रैफिक के कारण EPFO की वेबसाइट या मोबाइल ऐप काम नहीं करती. ऐसे में ऑफलाइन तरीके जैसे SMS या मिस्ड कॉल दे कर आप इस जानकारी को आसानी से ले सकते हैं तो चलिए जानते हैं कि SMS के जरिए अपने PF बैलेंस को कैसे देखें.

मिस्ड कॉल से बैलेंस कैसे चेक करें?

ईपीएफओ (EPFO) अपने रजिस्टर मेंबर को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर अपने पीएफ बैलेंस की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है. कुछ घंटियां बजने के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी और आपको एक एसएमएस (SMS) मिलेगा जिसमें आपके पीएफ बैलेंस (PF balance) और आपके नियोक्ता द्वारा हाल ही में किए गए योगदान की जानकारी होगी. यह सुविधा तभी उपलब्ध होगी जब आपका मोबाइल नंबर आपके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के साथ रजिस्टर्ड हो और यूएएन एक्टिव हो.

SMS के ज़रिए बैलेंस कैसे चेक करें?

अपना ईपीएफ (EPF) बैलेंस देखने का दूसरा आसान तरीका ईपीएफओ (EPFO) द्वारा प्रदान की जाने वाली SMS सेवा है. आपको बस 7738299899 पर “EPFOHO UAN ENG” फ़ॉर्मेट में एक एसएमएस भेजना है.यहां ENG का मतलब है आपकी भाषा के पहले तीन अक्षर (जैसे हिंदी के लिए HIN). SMS भेजने के बाद आपको अपने हालिया पीएफ बैलेंस के साथ एक संदेश प्राप्त होगा. मिस्ड कॉल सुविधा की तरह, इस सुविधा के लिए भी आपके मोबाइल नंबर का आपके यूएएन से जुड़ा होना और आपका केवाईसी अपडेट होना ज़रूरी है.

किन बातों का रखें ध्यान?

सरकार ने EPFO नियमों में किया बड़ा बदलाव, शादी और पढ़ाई के लिए खाते से निकाल सकेंगे अब इतना पैसा?

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026