Categories: व्यापार

Today Gold Price 5 September 2025 : इतना सस्ता हुआ सोना-चांदी.. आई बड़ी गिरावट, जान लें सुबह के रेट..!

Today Gold Price 5 September 2025 : 5 सितंबर 2025 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना ₹1,05,945 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,23,207 प्रति किलो पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों की कमजोरी और निवेशकों की मुनाफावसूली ने कीमतों को प्रभावित किया। वायदा बाजार में भी भाव टूटे हैं।

Published by Sanskriti Jaipuria

Today Gold Price 5 September 2025 : भारत में सोने-चांदी के दामों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले जहां सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर था, वहीं अब कीमतों में नरमी आनी शुरू हो गई है। जीएसटी दरों के प्रभाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार के कमजोर संकेतों ने घरेलू लेवल पर भी कीमतों को प्रभावित किया है।

5 सितंबर 2025 को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार, 24 कैरेट सोना अब घटकर ₹1,05,945 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, चांदी की कीमत की बात करें तो ₹1,23,207 प्रति किलो तक आ गई है।

आज के ताजा रेट (5 सितंबर 2025)

 शुद्धता                  सुबह का रेट              
 सोना 24 कैरेट      ₹1,05,945 प्रति 10 ग्राम 
 सोना 23 कैरेट      ₹1,05,521 प्रति 10 ग्राम 
 सोना 22 कैरेट      ₹97,046 प्रति 10 ग्राम   
 सोना 18 कैरेट      ₹79,459 प्रति 10 ग्राम   
 सोना 14 कैरेट      ₹61,978 प्रति 10 ग्राम   
 चांदी 999 शुद्धता  ₹1,23,207 प्रति किलो     

बीते दिन का हाल

गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में ₹1,000 की गिरावट आई. 99.9% शुद्धता वाला सोना बुधवार को ₹1,07,070 प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर था, जो गुरुवार को गिरकर ₹1,06,070 प्रति 10 ग्राम रह गया। इसी तरह, चांदी की बात करें तो उसकी कीमत ₹500 टूटकर ₹1,25,600 प्रति किलो हो गई है।

Related Post

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी गिरावट

विदेशी बाजारों में भी कीमत में गिरावट दर्ज की गई। न्यूयॉर्क में सोना \$3,578.80 प्रति औंस की ऊंचाई छूने के बाद गिरकर \$3,539.14 पर बंद हुआ। चांदी की कीमत भी 0.70% गिरकर \$40.93 प्रति औंस हो गई।

एक्सपर्ट्स की राय: गिरावट का असली कारण क्या?

कोटक सिक्योरिटीज की AVP शोध प्रमुख कायनात चैनवाला के मुताबिक, सोने में आई ये गिरावट मुनाफावसूली का नतीजा है। उनका मानना है कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का असर भी बाजार पर साफ नजर आ रहा है। शुक्रवार को आने वाली अमेरिकी रोजगार रिपोर्ट में अगर अनुमान से कमजोर आंकड़े आते हैं, तो फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है – जिससे सोने की कीमतों में फिर तेजी आ सकती है।

वायदा बाजार में सोने की हालत

MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹1,395 की गिरावट के साथ ₹1,05,800 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दिसंबर अनुबंध भी गिरकर ₹1,06,832 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक कमजोरी और कमजोर निवेश मांग इसके पीछे मुख्य कारण हैं।

Sanskriti Jaipuria

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026