Categories: व्यापार

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता तो चांदी की कीमतों में देखी गई उछाल, लगातार बदल रहा गोल्ड-सिल्वर का रेट

Gold Silver Price Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, आज बुधवार (30 जुलाई, 2025) को 24 कैरेट सोने की कीमत 98,296 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, इसी तरह चांदी की कीमत 1,13,307 रुपये प्रति किलो है।

Published by Sohail Rahman

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि, कभी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलती है तो फिर अगले ही दिन इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल जाती है। पिछले कुछ हफ्तों से यही सिलसिला जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, आज बुधवार (30 जुलाई, 2025) को 24 कैरेट सोने की कीमत 98,296 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, इसी तरह चांदी की कीमत 1,13,307 रुपये प्रति किलो है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को सोना 150 रुपये सस्ता हुआ है तो वहीं, चांदी 323 रुपये महंगा हुआ है। इसी तरह सोने की गुणवत्ता के हिसाब से कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है।

22 कैरेट सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 97,902 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 90,039 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 73,722 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 57,503 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

8th Pay Commission: कब तक लागू होगा 8वां वेतन आयोग? केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ेगी इतनी सैलरी, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

अगर आप घर बैठे सोने-चांदी का भाव जानना चाहते हैं तो इन 2 बेहद आसान तरीकों से सोने-चांदी के ताजा भाव जान सकते हैं। सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर रेट्स की जानकारी ले सकते हैं। दूसरा, आप नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी रेट्स जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के तुरंत बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट्स पता चल जाएंगे।

क्या भारत में बंद होगा McDonald? कंपनी की कमाई जान ठनक जाएगा माथा

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026