Categories: व्यापार

Gold Silver Price Today: कुछ दिनों की उछाल के बाद धड़ाम से गिरी सोने-चांदी की कीमत, खरीदारी से पहले यहां जानें क्या है आज का रेट?

Gold Silver Price Today: बुधवार (16 जुलाई, 2025) को जारी कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 97,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं, चांदी की कीमत 1,11,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

Published by Sohail Rahman

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।  एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। बुधवार (16 जुलाई, 2025) को जारी कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 97,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं, चांदी की कीमत 1,11,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को सोने की कीमत में 416 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमत में 797 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस हिसाब से सोने की गुणवत्ता के मुताबिक कीमतों में गिरावट आई है।

22 कैरेट सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 97,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 89,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 73,125 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 57,038 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें क्या है आपके शहर में रेट?

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

अगर आप घर बैठे सोने-चांदी का भाव जानना चाहते हैं तो इन 2 बेहद आसान तरीकों से सोने-चांदी के ताजा भाव जान सकते हैं। सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर रेट्स की जानकारी ले सकते हैं। दूसरा, आप नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी रेट्स जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के तुरंत बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट्स पता चल जाएंगे।

Gold Silver Price Today: आसमान छूती सोने-चांदी की कीमतों में लगा ब्रेक, खरीदारी से पहले यहां जानें क्या है आज का प्राइस?

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026