Categories: व्यापार

Gold Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमत पहुंची एक लाख के पार, गोल्ड-सिल्वर खरीदने में गरीबों के छूट जाएंगे पसीने

Gold Silver Price Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, गुरूवार (07 अगस्त, 2025) को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,452 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, दूसरी तरफ चांदी की कीमत 1,13,485 रुपये प्रति किलो है।

Published by Sohail Rahman

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि, कभी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलता है तो फिर अगले ही दिन इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल जाती है। कभी सोना महंगा हो जाता है तो कभी चांदी सस्ता हो जाता है। पिछले कुछ हफ्तों से यही सिलसिला जारी है। आज की कीमतों की बात करें तो एक बार फिर सोना एक लाख के पार पहुंच गया है। तो वहीं, चांदी पिछले कई दिनों से एक लाख के पार चल रहा है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, गुरूवार (07 अगस्त, 2025) को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,452 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, दूसरी तरफ चांदी की कीमत 1,13,485 रुपये प्रति किलो है। 5 अगस्त के मुकाबले 6 अगस्त को सोना 376 रुपये महंगा हो गया है, तो वहीं, चांदी 1,063 रुपये महंगा हो गया है। इसी तरह सोने की गुणवत्ता के हिसाब से कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है।

22 कैरेट सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,00,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 92,014 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 75,339 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 58,764 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें क्या है आपके शहर में रेट?

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

अगर आप घर बैठे सोने-चांदी का भाव जानना चाहते हैं तो इन 2 बेहद आसान तरीकों से सोने-चांदी के ताजा भाव जान सकते हैं। सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर रेट्स की जानकारी ले सकते हैं। दूसरा, आप नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी रेट्स जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के तुरंत बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट्स पता चल जाएंगे।

‘डेड इकोनॉमी’ कमेंटबाज Donald Trump भारत से लूट चुके हैं 105 करोड़ रुपए, जानें बिना एक पैसा लगाए कैसे खड़ा किया बिजनेस मॉडल?

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

नए निवेशकों के साथ SOS जनहित मेडिकल के विस्तार को मिलेगी गति

नई दिल्ली, मार्च 27: सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुँचाने के…

March 27, 2026

Hardeep Singh Puri on Lockdown: लॉकडाउन लगेगा या नहीं? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने दी पूरी जानकारी; देखें यहां

Hardeep Singh Puri on Lockdown: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण दुनियाभर के…

March 27, 2026

Kamada Ekadashi Date 2026: 28 या 29 कब है कामदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Kamada Ekadashi Date 2026: कामदा एकादशी कब है, इस बात को लेकर लोगों के मन…

March 27, 2026