Categories: व्यापार

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी एक बार फिर हुआ एक लाख के पार, खरीदने वालों के माथे पर आ जाएगी सिकन

Gold Silver Price Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार (06 अगस्त, 2025) को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,076 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, दूसरी तरफ चांदी की कीमत 1,12,422 रुपये प्रति किलो है।

Published by Sohail Rahman

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि, कभी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलता है तो फिर अगले ही दिन इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल जाती है। कभी सोना महंगा हो जाता है तो कभी चांदी सस्ता हो जाता है। पिछले कुछ हफ्तों से यही सिलसिला जारी है। आज की कीमतों की बात करें तो एक बार फिर सोना एक लाख के पार पहुंच गया है। तो वहीं, चांदी पिछले कई दिनों से एक लाख के पार चल रहा है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार (06 अगस्त, 2025) को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,076 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, दूसरी तरफ चांदी की कीमत 1,12,422 रुपये प्रति किलो है। 4 अगस्त के मुकाबले सोना 91 रुपये सस्ता हुआ है, तो वहीं, चांदी 522 रुपये महंगा हुआ है। इसी तरह सोने की गुणवत्ता के हिसाब से कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है।

22 कैरेट सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 99,675 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 91,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 75,057 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 58,545 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें आपके शहर में क्या है रेट?

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

अगर आप घर बैठे सोने-चांदी का भाव जानना चाहते हैं तो इन 2 बेहद आसान तरीकों से सोने-चांदी के ताजा भाव जान सकते हैं। सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर रेट्स की जानकारी ले सकते हैं। दूसरा, आप नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी रेट्स जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के तुरंत बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट्स पता चल जाएंगे।

EPFO UAN Generation: EPFO ने किया बड़ा बदलाव, आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के जरिये जनरेट होगा UAN नंबर

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026