Gold Price Today 3 March | Gold Rate Today | Aaj Ka Chandi Ka Bhav: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में बढ़ती टेंशन के बीच सोने ने निवेशकों को आकर्षित किया है. खासकर ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच तनाव ने सोने के दामों में तेजी लाने का काम किया. आइए जानें आज दिल्ली समेत मेन शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव.
दिल्ली में सोने की कीमतों में बड़ा उछाल
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन (AISA) के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 8,100 रुपये बढ़कर 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स शामिल) पर पहुंच गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव शाम तक 4.07% बढ़कर 1,68,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. ध्यान दें कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रुझान
इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 1.26% की तेजी के साथ 5,738 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. COMEX गोल्ड रेट भी लगभग 1% ऊपर है और 5,300 डॉलर के स्तर से ऊपर बना हुआ है.
IBJA के अनुसार आज का सोने का भाव
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, आज सोने के अलग-अलग कैरेट के भाव इस प्रकार हैं:
सोना 24 कैरेट: ₹1,67,471 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: ₹1,66,800 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: ₹1,53,403 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: ₹1,25,603 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: ₹97,971 प्रति 10 ग्राम
चूंकि आज होली के कारण सर्राफा बाजार बंद है, ये भाव आज मान्य रहेगा.
देश के मेट्रो सिटी में सोने की कीमतें
| शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 18 कैरेट (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 170660 रुपये | 156450 रुपये | 128030 रुपये |
| मुंबई | 170510 रुपये | 156300 रुपये | 127880 रुपये |
| कोलकाता | 170510 रुपये | 156300 रुपये | 127880 रुपये |
| चेन्नई | 170840 रुपये | 156600 रुपये | 134000 रुपये |
पिछले दिन का सोना रेट
सोमवार को, ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने में रुचि दिखाई.
MCX पर अप्रैल अनुबंध के लिए सोना 3.6% बढ़कर 1,67,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी देखी गई, जहां सोना 5,409.7 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था.

