Aaj Ka Sone Ka Bhav | Gold Rate Today 25 March 2026 | Gold Price Today: इन दिनों अमेरिका और ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के चक्कर में गोल्ड के रेट कभी बढ़ रहे हैं तो कभी एक दम से घट जा रहे हैं. आज अगर हम गोल्ड के रेट की बात करें तो तीसरे दिन गोल्ड की कीमत में एक बार फिर गिरावट आई है. आज अगर हम राजधानी दिल्ली में सोने की दाम की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है.
अब अगर हम इस गिरावट को तीन दिन से मिलाकर देखें तो 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹3070 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹2810 सस्ते हुए हैं. अब आइए जानते हैं शहरों के अनुसार आज के रेट-
शहरों में सोने का दाम
दिल्ली- आज अगर दिल्ली की बात करें तो वहां 24 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,43,050 है और 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,31,140 है.
मुंबई- वहीं मुंबई की बात करें तो वहां 24 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,42,900 है और 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,30,990 है.
कोलकाता- कोलकाता में अगर आज आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो वहां पर 24 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,42,900 है और 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,30,990 है.
हैदराबाद- हैदराबाद में भी सोने का दाम 24 कैरट 10 ग्राम ₹1,42,900 है और 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,30,990 है.
लखनऊ- लखनऊ की बात करें तो वहां पर आज 24 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,43,050 है और 2 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,31,140 है.
कैसे हैं चांदी के हाल?
अगर हम चांदी की बात करें तो पहले तो गिरावट थी लेकिन दो दिन से चांदी के भाव बढ़े हुए है. आज दिल्ली में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹5,100 ऊपर चढ़े हैं. वहीं अगर 23 मार्च की बात करें तो तब चांजी 15 हजार सस्ती हुई थी. आज चांदी दिल्ली में ₹2,35,100 के भाव में बिक रही है और अगर सबसे महंगी चांदी की बात करें तो वो इस समय चेन्नई में मिल रही है.

