Gold Rate Today | Gold Price Today 24 February 2026 | Aaj Ka Sone Ka Dam: यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध, अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन और ट्रंप टैरिफ को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच वैश्चिक स्तर पर चिंता बनी हुई है. मंगलवार (24 फरवरी, 2026) को वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मंगलवार सुबह सोने की कीमत में हल्की गिरावट आई. सुबह सोना 5,197 डॉलर प्रति औंस पर है और इसी कीमत पर कारोबार भी कर रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में जारी टैरिफ अनिश्चितता ने भारत समेत 50 से अधिक देशों को चिंता में डाल दिया है. ऐसे में मंगलवार (24 फरवरी, 2025) को सोने की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई.
भारत की बात करें तो मंगलवार सुबह COMEX पर सोने में 0.53 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और यह 5,197 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. इसके अलावा, एमसीएक्स (MCX) की बात करें तो एक दिन पहले यानी सोमवार (23 फरवरी, 2026) को 24 कैरेट सोना 1,59,334 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसमें सोमवार को 0.03 प्रतिशत का इजाफा देखा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 14,806 रुपये है, जबकि मुंबई में 14,791 रुपये प्रति 10 ग्राम है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत चेन्नई में 14,861 रुपये है. कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 14,791 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
शहर 24 कैरेट का रेट (रुपये)
चेन्नई 16,212
मुंबई 16,136
दिल्ली 16,151
कोलकाता 16,136
बेंगलुरु 16,136
हैदराबाद 16,136
केरल 16,136
पुणे 16,136
वडोदरा 16,141
अहमदाबाद 16,141
जयपुर 16,151
लखनऊ 16,151
कोयंबटूर 16,212
मदुरै 16,212
विजयवाड़ा 16,136
पटना 16,141
नागपुर 16,136
चंडीगढ़ 16,151
सूरत 16,141
भुवनेश्वर 16,136

