Categories: व्यापार

Salary Limit Change: 2014 के बाद पहली बार EPF सैलरी लिमिट पर हुई बात, क्या सच में 30,000 लिमिट हो जाएगी सैलरी?

EPF Salary Limit Change: संसद में कर्मचारियों की सैलरी लिमिट बढ़ाने पर चर्चा हुई. मंत्री ने कहा बदलाव तुरंत नहीं होगा, सभी पक्षों से राय जरूरी है. वर्तमान EPF सैलरी लिमिट 15,000 रुपये है.

Published by sanskritij jaipuria

Salary Limit Change: संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को देशभर के कर्मचारियों की सैलरी लिमिट को लेकर चर्चा हुई. लंबे समय से कर्मचारियों की मांग रही है कि वर्तमान सैलरी लिमिट 15,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दी जाए. इस मामले पर सरकार की तरफ से श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में बयान दिया है.

क्या सैलरी लिमिट बढ़ेगी?

सांसद बेनी बेहनन के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि अभी सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला तुरंत नहीं लिया जा सकता. इसके लिए ट्रेड यूनियन और उद्योग संगठनों जैसे सभी संबंधित पक्षों की राय जरूरी है.

मंत्री ने बताया कि अगर सैलरी लिमिट बढ़ाई जाती है, तो कर्मचारियों की हाथ में मिलने वाली सैलरी (टेक-होम सैलरी) कम हो सकती है क्योंकि पीएफ में ज्यादा पैसा कटेगा. साथ ही, कंपनियों के लिए कर्मचारियों को रखने की लागत भी बढ़ जाएगी. इसलिए सरकार किसी भी बदलाव से पहले सभी पक्षों से चर्चा करेगी.

पहले कब हुई थी सैलरी लिमिट में बदलाव?

सैलरी लिमिट में आखिरी बदलाव साल 2014 में किया गया था. उस समय इसे 6,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति माह किया गया. इसका मतलब है कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 15,000 रुपये है, तो पीएफ कटेगा.

Related Post

इसके अलावा, अगर किसी की सैलरी 15,000 रुपये से ज्यादा है और वो 1 सितंबर 2014 के बाद नौकरी में शामिल हुआ है, तो उसके लिए पीएफ योगदान वैकल्पिक है.

पीएफ में योगदान का तरीका

कर्मचारी की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते (DA) का 12% पीएफ (EPF) में कटता है. नियोक्ता भी उतना ही योगदान करता है. नियोक्ता के हिस्से का लगभग 8.33% कर्मचारी पेंशन स्कीम (EPS) में जाता है, जबकि बाकी पीएफ खाते में जमा होता है.

इस तरह कुल मिलाकर कर्मचारी और नियोक्ता मिलकर 24% योगदान करते हैं. कर्मचारी का पूरा हिस्सा EPF में जाता है, जबकि नियोक्ता का हिस्सा EPF, EPS और बीमा (EDLI) में बंट जाता है.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026