Categories: व्यापार

Economic Survey 2026: इकोनॉमिक सर्वे की सालाना रिपोर्ट से बजट पर क्या पड़ेगा असर?

Economic Survey 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार (29 जनवरी, 2026) को आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट संसद के पटल पर रखी.

Published by JP Yadav

Economic Survey 2026: बजट सत्र 2026 की शुरुआत हो चुकी है. लोकसभा में गुरुवार (29 जनवरी, 2026) को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया.  इस सर्वेक्षण में अनुमान जताया गया है कि वित्त वर्ष 2027 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत से 7.2 प्रतिशत के बीच बनी रह सकती है. यह देश की मजबूत आर्थिक बुनियाद और स्थिर विकास का संकेत देती है.  भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हुआ है. यह अलग बात है कि इसे यूरोपीय संसद से मंजूरी मिलनी है.आर्थिक सर्वेक्षण में भी इस का जिक्र है. इसमें बताया गया है कि यह समझौता भारत के लेबर-इंटेंसिव उत्पादों के निर्यात के लिए नए बाजार खोलेगा. यह डील टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ने में मदद करेगी. सर्वेक्षण में इस बात का जिक्र है कि इस समझौते का पूरा फायदा उठाने के लिए भारत को प्रतिस्पर्धी उत्पादन करना जरूरी है. इसका भी असर 1 फरवरी, 2026 को पेश होने वाले बजट में दिखाई दे सकता है. 

क्या है आर्थिक सर्वेक्षण?

सामान्य भाषा में समझें तो यह इस वर्ष यानी 2026 का एक तरह से लेखा-जोखा है. इसमें बताया गया है कि आय-व्यय का क्या संभावित हिसाब-किताब क्या रहने वाला है. वित्त संबंधी मामलों के जानकारों की मानें तो देश की पूरी वित्तीय स्थिति का लेखा-जोखा आर्थिक सर्वे में होता है.कुछ साल तक यह बजट का सिर्फ एक हिस्सा भर होता है, लेकिन धीरे-धीरे इसे अलग से बनाया जाने लगा. इसके बाद बजट से कुछ दिन पहले ही इसे लोकसभा में पेश किया जाने लगा. इस आर्थिक सर्वेक्षण से अनुमान लग जाता है कि आखिर बजट का दशा और दिशा क्या रहने वाली है. 

Related Post

कौन तैयार करता है आर्थिक सर्वे?

आर्थिक सर्वेक्षण को वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग द्वारा तैयार किया जाता है. पूर्व में आर्थिक सर्वे को बजट पेश होने से एक दिन पहले से संसद के पटल पर रखा जाता था, लेकिन कुछ सालों बाद आर्थिक सर्वे को आमतौर पर 3 दिन पहले पेश किया जाने लगा. आर्थिक सर्वे को गुरुवार (29 जनवरी, 2026) को इसलिए भी पेश किया गया, क्योंकि इस साल बजट रविवार (1 फरवरी, 2026) को पेश किया जाना है, ऐस में इसे गुरुवार को पेश किया गया.  इस बार बजट में EPFO, PF और NPS में कई तरह के बदलाव होने हैं. इसके साथ ही कई तरह की सहूलियत भी देने की तैयारी चल रही है. टैक्सपेयर्स को भी छूट मिलने की बात  कही जा रही है. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026

This is test post

This is test post

March 16, 2026

LPG Gas Shortage: नींबू पानी पर ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, बिल देख हैरान रह गए लोग; सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

Lpg Crisis: आजकल शहरों में रसोई गैस (LPG) की भारी कमी हो गई है. जिसका…

March 16, 2026

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026