Categories: व्यापार

घर में कैश रखने की सीमा, ज्यादा पैसे रखने पर कितना लग सकता है जुर्माना

आज के इस डिजिटल युग (Digital Generation) में बड़ी ही तेजी से हर कोई लेनदेन और ऑनलाइन (Online) का काम करता है. लेकिन कई जगहों पर लोग नगदी (Cash) को ही मुख्य रूप से प्राथमिकता देते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं घर पर नगदी रखने की कोई कानूनी सीमा है ? तो आइए इस खबर में इस विषय के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Published by DARSHNA DEEP

Limit on keeping cash at home: 21वीं शताब्दी के इस डिजिटल युग में लेनदेन और ऑनलाइन की प्रक्रिया जोरों-शोरों से चल रही है. ऐसे में आपसे में बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि घर पर नगदी रखने की क्या कोई कानूनी सीमा है ? 

घर पर नहीं है नगदी रखने की कोई सीमा

यह जानना बेहद ही महत्वपूर्ण है कि इनकम टैक्स विभाग ने घर पर नकद रखने की कोई निश्चित सीमा फिलहाल तय नहीं की है. आप कितनी भी रकम अपने पास रख सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास उस पैसे का वैध स्रोत (Source) हो.  इसका साफ शब्दों में मतलब है कि अगर आप यह साबित कर सकते हैं कि यह पैसा आपकी सैलरी, व्यापार से कमाई गई रकम, या किसी कानूनी लेनदेन से आया है, तो आप बिना किसी परेशानी के उन पैसों को घर में ही रख सकते हैं.

इनकम टैक्स एक्ट और नकद से जुड़े कुछ नियम

इनकम टैक्स एक्ट की कुछ मुख्य धाराएं नकदी और संपत्ति से संबंधित नियमों को स्पष्ट करती हैं, जिनमें धारा 68, धारा 69 और धारा 69B शामिल हैं. तो आइए जानते हैं इन तीन धाराओं के महत्व के बारे में 

धारा 68: आपके बैंक या कैशबुक में कोई राशि दर्ज है, लेकिन आप स्रोत नहीं बता पाते, तो उसे अघोषित आय (Unclaimed Income) माना जाएगा

Related Post

धारा 69: अगर आपके पास नकद या फिर कोई निवेश है, लेकिन आप उसका हिसाब नहीं दे पाते, तो उसे अघोषित आय (Undisclosed Income) माना जाता है

धारा 69B:आपके पास घोषित आय से अधिक संपत्ति या फिर नकद है, और आप उसका स्रोत नहीं बता पाते, तो आप पर टैक्स और जुर्माना भी लगाया जा सकता है

स्रोत नहीं बताने पर क्या हो सकता है ?

छापेमारी के दौरान अगर आपके घर से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की जाती है तो आप उसका सही हिसाब-किताब नहीं दे पाते, यह पूरी रकम अघोषित आय मानी  जाएगी. ऐसी स्थिति में आप पर भारी-भरकम टैक्स लगाया जा सकता है. इसके अलावा बरामद की गई राशि पर 78% तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा और विभाग को टैक्स चोरी का शक होने पर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. भले ही आपके घर पर नकद रखने की कोई कानूनी सीमा न हो, यह जरूरी है कि आप अपने पास मौजूद हर पैसे का रिकॉर्ड ध्यान से रखें. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026