Categories: व्यापार

अब होम लोन हुआ सस्ता! सरकारी बैंक ने घटाई ब्याज दरें, EMI में राहत

MCLR का मतलब है मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट. यह वह न्यूनतम ब्याज दर है जिस पर बैंक ग्राहकों को लोन देते हैं. यह दर आपके फ्लोटिंग रेट लोन (जैसे होम लोन या कार लोन) की ब्याज दर फिक्स करती है.

Published by Anshika thakur

Home Loan: अगर आप केनरा बैंक से होम लोन, ऑटो लोन या पर्सनल लोन ले रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी की खबर है. बैंक ने सभी अवधियों के लिए अपनी एमसीएलआर (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट) में 5 बेसिस पॉइंट्स या 0.05% की कटौती की है. नई दरें 12 नवंबर 2025 से लागू की जाएंगी.  इसका मतलब है कि अगर आपका लोन एमसीएलआर से जुड़ा है तो अब आपकी EMI कम होगी.

MCLR का मतलब है मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट. यह वह न्यूनतम ब्याज दर है जिस पर बैंक ग्राहकों को लोन देते हैं. यह दर आपके फ्लोटिंग रेट लोन (जैसे होम लोन या कार लोन) की ब्याज दर फिक्स करती है. अगर कोई बैंक MCLR कम करता है तो ग्राहकों की EMI भी कम हो जाती है या वे अपने लोन की समय की सीमा कम कर सकते हैं. इसलिए यह खबर यह खासकर कर्जदारों के लिए फायदेमंद है.

यह किसके लिए फायदेमंद है?

यह बदलाव फ्लोटिंग रेट लोन वाले ग्राहकों पर लागू होगा यानी जिनकी ब्याज दरें MCLR से जुड़ी हैं. अगर आपने फिलहाल ही में कोई लोन लिया है या 12 नवंबर 2025 के बाद मंजूर हुआ है तो नई दरें लागू होंगी.  पुराने लोन वाले ग्राहक चाहें तो MCLR लिंक्ड रेट सिस्टम पर स्विच कर सकते हैं (यह फिक्स्ड रेट लोन पर लागू नहीं है).

Related Post

EMI में कितनी कमी आएगी?

मान लीजिए आपने 20 साल के लिए 30 लाख रूपये का होम लोन लिया है और ब्याज दर 8.7 प्रतिशत थी. अब 8.70 प्रतिशत की नई दर के साथ आपकी EMI  लगभग 90 रूपये प्रति लाख कम हो सकती है. इसका मतलब है कि आपकी कुल मंथली EMI  लगभग 1,800 रूपये कम हो सकती है. हालांकि यह कमी छोटी लग सकती है लेकिन लंबे समय में यह एक बड़ी बचत साबित हो सकती है.

ब्याज दरें क्यों घटाई गईं?

वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार ब्याज दरों में यह मामूली कमी अर्थव्यवस्था में ब्याज वृद्धि को बढ़ावा देने और खुदरा ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए की गई है. केनरा बैंक के इस कदम से रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर को भी बढ़ावा मिलेगा क्योंकि कम ब्याज दरें नई खरीदारी को बढ़ावा देती हैं.

Anshika thakur
Published by Anshika thakur

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026