Categories: व्यापार

Bank Strike: क्या आपके इलाके में भी है बैंक बंद, यहां जानें क्या है वजह और कब तक पड़ा रहेगा ताला?

Bank Strike Today:देशव्यापी हड़ताल के कारण 27 जनवरी को पब्लिक सेक्टर के बैंकों में बड़ी दिक्कतें आ सकती हैं. प्राइवेट बैंकों के सामान्य रूप से काम करने की उम्मीद है.

Published by Preeti Rajput

Bank Strike Today: देशभर के पब्लिक सेक्टर बैंकों में मंगलवार को बैंकिंग कामकाज में रुकावट आ सकती है, क्योंकि बैंक यूनियनें पांच दिन के वर्किंग वीक को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर देशव्यापी हड़ताल पर जा रही हैं. 

किसने बुलाई ये हड़ताल?

दरअसल, यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई है। यह बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों  का प्रतिनिधित्व करने वाली नौ यूनियनों का एक अम्ब्रेला संगठन है. यूनियन नेताओं का कहना है कि “यह कदम 22 और 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ बैठकों के विफल होने के बाद लिया  गया है। क्योंकि उनकी मांग पर कोई आश्वासन नहीं दिया गया था। बैंक पहले से ही 23 जनवरी, 24 जनवरी, 25 जनवरी और 26 जनवरी को बंद हैं. 

AIBEA ने दी जानकारी

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने कहा कि “सुलह की कार्यवाही के दौरान विस्तृत चर्चा के बावजूद, हमारी मांग पर कोई आश्वासन नहीं दिया गया। इसलिय, हमें हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना प़ड़ा है।”

कौन सी सेवाएं प्रभावित होंगी?

पब्लिक सेक्टर बैंकों जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं. इन बैंकों में कैश जमा, निकासी, चेक क्लीयरेंस और प्रशासनिक काम जैसी ब्रांच लेवल की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि,  ICICI बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के संगठनों पर काफी ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सहित डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में देरी हो सकती है.

यूनियनें हड़ताल क्यों कर रही हैं?

यूनियनें की मांग है कि सभी शनिवार को छुट्टी घोषित किया जाए, एक ऐसा प्रस्ताव जिस पर उनके अनुसार मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ 12वें द्विपक्षीय समझौते के दौरान सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने अभी तक इसे नोटिफाई नहीं किया है. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (AIBOC) के जनरल कंसल्टेंट रूपम रॉय ने कहा, “यह सरकार है जो हमारी मांग पर जवाब नहीं दे रही है. मैन-आवर्स का कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि हम सोमवार से शुक्रवार तक हर दिन 40 मिनट ज़्यादा काम करने पर सहमत हो गए हैं.”  

Preeti Rajput

Recent Posts

सुनील ग्रोवर या कादर खान? मिमिक्री देख पहचानना हो जाएगा मुश्किल; फैंस भी रह गए दंग

Sunil Grover: द ग्रेट इंडियन कपिल शो के फिनाले प्रोमो सामने आ गया है. जिसमें…

March 15, 2026

Aaj Ka Mausam: गर्मी से मिलेगी राहत! दिल्ली-NCR में आज तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Today Weather: देश में 15 मार्च को भीषण गर्मी के बीच 20 राज्यों में मूसलाधार…

March 15, 2026

LPG booking scam: एलपीजी बुकिंग के नाम पर नया साइबर फ्रॉड, गैस संकट के बीच एक्टिव हुए ठग

LPG booking scam: एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग और संकट की खबरों के बीच साइबर…

March 14, 2026

Golmaal 5: रोहित शेट्टी के बर्थडे पर मेगा ऐलान, गोलमाल 5 में नया धमाका, इस एक्ट्रेस की एंट्री

निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल 5 का ऐलान…

March 14, 2026

Toll pass becomes expensive: अब हाईवे पर चलना पड़ेगा भारी, सालाना टोल पास हुआ महंगा, जानें कब से लागू होगा नया नियम

Toll pass becomes expensive: नेशनल हाईवे के सालाना टोल पास की कीमत 3,000 रुपये से…

March 14, 2026