Categories: व्यापार

अक्टूबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे BANK, तारीखों के अनुसार यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in October: अक्टूबर महीने में कई राज्यों में बैंक अवकाश के चलते बंद रहेंगे. कुछ छुट्टियां पूरे देश में मान्य होंगी, तो कुछ स्थानीय क्षेत्रों के लिए होंगी.

Published by Shubahm Srivastava

Bank Holidays in October 2025: अक्टूबर महीने की शुरूआत होने अब कुछ घण्टें ही बचे हुए हैं. इससे अलावा त्योहारों का भी मौसम शुरू होने वाला है. इनमें आयुध पूजा, विजयादशमी, दुर्गा पूजा, महात्मा गांधी जयंती, लक्ष्मी पूजा, महर्षि वाल्मीकि जयंती/कुमार पूर्णिमा, करवा चौथ, कटि बिहू, दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, दिवाली, बलिपद्यमी, भाईदूज, छठ पूजा और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती जैसे बड़े त्योहार लाइन से लगे हुए हैं.

अब अगर त्योहार हैं तो जाहिर सी बात है छुट्टी भी रहेगी. अक्टूबर महीने में कई राज्यों में बैंक अवकाश के चलते बंद रहेंगे. कुछ छुट्टियां पूरे देश में मान्य होंगी, तो कुछ स्थानीय क्षेत्रों के लिए होंगी. ऐसे में, यह जानना जरूरी है कि आने वाले महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे. चलिए उन पर एक नजर डाल लेते हैं.

अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

अक्टूबर 2025 में, बैंक अधिकतम 21 दिन बंद रहेंगे, जिसमें रविवार और महीने का दूसरा और आखिरी शनिवार शामिल है. हालांकि, ध्यान रखें कि सभी राज्यों या क्षेत्रों में बैंक 21 दिन बंद नहीं रहेंगे. यह उन दिनों की कुल संख्या है जब देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक राज्य द्वारा निर्धारित छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे. बैंक शाखाओं में जाने की योजना बना रहे ग्राहकों को इन छुट्टियों के कार्यक्रम के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए.

अक्टूबर में बैंक छुट्टियों की राज्यों के हिसाब से सूची यहां देखें-

1 अक्टूबर, बुधवार – महानवमी: आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल

2 अक्टूबर, गुरुवार – गांधी जयंती / विजयादशमी / दशहरा: अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल

6 अक्टूबर, सोमवार – लक्ष्मी पूजा: महाराष्ट्र, ओडिशा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल

7 अक्टूबर, मंगलवार – महर्षि वाल्मिकी जयंती: हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब

10 अक्टूबर, शुक्रवार – दूसरा शनिवार बैंक अवकाश: केरल

11 अक्टूबर, शनिवार- दूसरा शनिवार बैंक अवकाश: सभी राज्यों में मासिक दूसरे शनिवार को बंदी रहेगी

12 अक्टूबर, शनिवार – महानवमी / दूसरा शनिवार बैंक अवकाश: बिहार

13 अक्टूबर, रविवार- विजयादशमी: बिहार

18 अक्टूबर, शनिवार – कटि बिहू: असम

Related Post

20 अक्टूबर, सोमवार – दिवाली: कर्नाटक, लक्षद्वीप, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा

21 अक्टूबर, मंगलवार – दिवाली/दीपावली: अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल

22 अक्टूबर, बुधवार – गोवर्धन पूजा / दीपावली अवकाश / विक्रम संवत नया साल / अयुथ पूजा / विश्वकर्मा दिवस: चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, गुजरात, लक्षद्वीप, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड

23 अक्टूबर, गुरुवार – भाई दूज / विजयादशमी: दमन और दीव, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड

24 अक्टूबर, शुक्रवार – निंगोल चक्कौबा: मणिपुर

25 अक्टूबर, शनिवार – चौथा शनिवार बैंक अवकाश: सभी राज्यों में मासिक चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेगा

26 अक्टूबर, रविवार – बैंक अवकाश: मिज़ोरम, नागालैंड

27 अक्टूबर, सोमवार – छठ पूजा: छत्तीसगढ़, झारखंड

31 अक्टूबर, शुक्रवार – सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती: गुजरात

क्या कहते हैं  RBI के नियम?

RBI के अनुसार, भारत में बैंक अवकाश तीन प्रकार के होते हैं –  परक्राम्य लिखत अधिनियम के अनुसार सार्वजनिक अवकाश, परक्राम्य लिखत अधिनियम के अंतर्गत रीयल-टाइम सकल निपटान अवकाश, और बैंकों द्वारा खाता बंद करना. यह ध्यान रखना आवश्यक है कि देश के विभिन्न राज्यों और बैंकों में क्षेत्रीय बैंक अवकाश अलग-अलग हो सकते हैं.

नकदी की तत्काल आवश्यकता होने पर, सभी बैंक अपनी ऑनलाइन वेबसाइट और मोबाइल बैंकिंग ऐप लगातार चलाते रहते हैं, यहां तक कि सप्ताहांत या छुट्टियों पर भी, जब तक कि यूजर को कोई विशेष सूचना न दी जाए. इसके अतिरिक्त, आप नकदी निकालने के लिए किसी भी बैंक के एटीएम का उपयोग कर सकते हैं.

गैस सिलेंडर लेना होगा और आसान, इसके लिए क्या करना होगा? फटाफट नोट करें तरीका

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

ओवैसी का बंगाल में दमदार आगाज! मुर्शिदाबाद में कर दिया बड़ा एलान; क्या बिगड़ेगा TMC-BJP का खेल?

West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में आयोजित एक बड़ी जनसभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने…

April 1, 2026

Chandigarh blast: चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, पुलिस ने इलाके को घेरा, फॉरेंसिक और बम स्क्वॉड जांच में जुटे

Chandigarh blast: चंडीगढ़  में बुधवार को एक धमाके की घटना से हड़कंप मच गया. सेक्टर-37 स्थित…

April 1, 2026

RCB vs CSK ticket booking: आरसीबी बनाम सीएसके मैच के टिकट की कीमत, ऑनलाइन बुकिंग की पूरी प्राइस जानें

RCB vs CSK ticket booking: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के…

April 1, 2026

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, जिसकी कर रहे थे मांग वो हुई पूरी

Contract lecturers News: राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब उनकी पुरानी संविदा सेवा…

April 1, 2026

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों के 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गांव में तनाव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों से जुड़े 48 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने…

April 1, 2026