Categories: व्यापार

500 कर्मचारियों की टीम, सालाना 100 करोड़ की कमाई…भारत के इस ढाबे का देश में ही नहीं विदेश में भी छाया हुआ है नाम

Amrik Sukhdev : पिछले कुछ सालों में NH-44 पर स्थित अमरीक सुखदेव की लोकप्रियता काफ़ी बढ़ गई है। इसका अंदाज़ा आप इसी से लगा सकते हैं। इस ढाबे पर दिन में ही नहीं, बल्कि देर रात भी भीड़ रहती है। यहाँ बड़ी संख्या में लोग खाना खाने आते हैं।

Published by Shubahm Srivastava

Amrik Sukhdev : इस समय एक ओर कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले ढाबों को लेकर खूब विवाद हो रहा है। वहीं दूसरी ओर एक ऐसा ढाबा भी है जिसने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई है। हम बात कर रहे हैं हरियाणा के मुरथल स्थित मशहूर अमरीक सुखदेव ढाबे की। यहाँ के पराठों का स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। कई लोग देर रात कुल्हड़ वाली चाय पीने के लिए ढाबे पर आते हैं।

पिछले कुछ सालों में NH-44 पर स्थित अमरीक सुखदेव की लोकप्रियता काफ़ी बढ़ गई है। इसका अंदाज़ा आप इसी से लगा सकते हैं। इस ढाबे पर दिन में ही नहीं, बल्कि देर रात भी भीड़ रहती है। यहाँ बड़ी संख्या में लोग खाना खाने आते हैं। जैसे-जैसे ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है, मुनाफ़ा भी बढ़ रहा है।

500 कर्मचारियों की टीम, सालाना 100 करोड़ की कमाई

अमरीक सुखदेव सोशल मीडिया क्रिएटर्स के बीच भी काफी मशहूर हैं। इसी कड़ी में, रियल एस्टेट और बिज़नेस से जुड़े कंटेंट बनाने वाले रॉकी सग्गू कैपिटल नाम के एक इंस्टाग्राम क्रिएटर ने हाल ही में अमरीक सुखदेव के सफ़र पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने जो दावे किए हैं, उन्हें सुनकर आप चौंक जाएँगे। रॉकी ने इस वीडियो में बताया, “आज अमरीक सुखदेव के यहाँ रोज़ाना 5,000-10,000 लोग खाना खाने आते हैं।” इसके लिए उनके पास लगभग 500 कर्मचारियों की एक बड़ी टीम भी है। आज यह रेस्टोरेंट सालाना लगभग 100 करोड़ रुपये कमाता है।”

ऐसे हुई थी शुरूआत

खबरों के मुताबिक, सरदार प्रकाश सिंह ने साल 1956 में मुरथल में एक छोटा सा ढाबा शुरू किया था। शुरुआत में, सिर्फ़ हाईवे से गुजरने वाले ट्रक ड्राइवर ही खाना खाने आते थे। इसके बाद, 1990 में उनके दोनों बेटे अमरीक और सुखदेव भी इस व्यवसाय से जुड़ गए और अपने पिता के काम में हाथ बंटाने लगे। धीरे-धीरे मेन्यू में और चीज़ें जुड़ती गईं और कारोबार भी बढ़ने लगा।

Related Post

‘दुनिया के 100 सबसे प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट’ की सूची में नाम

शुरुआत में, ट्रक ड्राइवरों को मुफ़्त या बेहद कम दामों पर खाना परोसा जाता था। इससे इसकी पहचान बढ़ी और ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ा। इसके अलावा, यह ढाबा अपने खाने की गुणवत्ता के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि रेस्टोरेंट का मालिक खुद खाना चखकर देखता है कि उसका स्वाद कैसा है और उसकी गुणवत्ता कैसी है। इन्हीं सबकी बदौलत अमरीक सुखदेव न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट है। इसी साल जनवरी में इसे टेस्ट एटलस द्वारा ‘दुनिया के 100 सबसे प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट’ की सूची में जगह मिली थी।

पहले कहा- ’70 घंटे काम करो’, अब कर्मचारियों पर आई तरस, किया कुछ ऐसा…जमकर हो रही चर्चा

अनिल अंबानी की सबसे बेशकीमती चीज! दिवालिया होने पर भी नहीं बेचा, कीमत जान आपके होश उड़ जाएंगे

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026