Categories: बिहार

Bihar: ‘बस मेरी बात मानती रहो’, कथावाचक निकला हैवान, शादी का झांसा देकर नाबालिग को किया प्रेग्नेंट

Crime News: अपराध की इस दुनिया से एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, एक महिला ने कथावाचक श्रवण दास पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि जब वो प्रेग्नेंट हुई, तो बाबा ने उसे जबरन अबॉर्शन करवाने के लिए मजबूर किया.

Published by Heena Khan

Bihar News: अपराध की इस दुनिया से एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, एक महिला ने कथावाचक श्रवण दास पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि जब वो प्रेग्नेंट हुई, तो बाबा ने उसे जबरन अबॉर्शन करवाने के लिए मजबूर किया. महिला का दावा है कि बाबा ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में उससे शादी की थी. इसी के चलते, बाबा ने कथित तौर पर उससे कहा था कि वो सिर्फ़ 17 साल की है और उसकी सेवा करने से उसे बहुत पुण्य मिलेगा. जब उसे न्याय नहीं मिला, तो महिला ने महिला पुलिस स्टेशन में कथावाचक के खिलाफ़ FIR दर्ज करवाई.

जानिए पूरा मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी कथावाचक श्रवण दास मिथिला के चर्चित पचाढ़ी के महंत रामउदित दास उर्फ मौनी बाबा के शिष्य बताये जाते है. महिला ने आरोप लगाया की लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बाबा ने 3 जून 2023 को मेरे मोबाइल नंबर लिया था. इसके बाद वो फोन पर लगातार बातचीत करने लगे. काफ़ी दिनों बाद 24 फरवरी 2024 को बाबा अचानक मेरे घर पर आए और मेरी मां से किराए पर कमरा मांगने लगे. इस बीच 2 मार्च 2024 को बाबा मुझे घर में अकेला देखकर शादी का झांसा देते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए.

CM Rekha: दिल्ली वालों को मिलेगी 40 हजार की सब्सिडी! CM रेखा का ‘बड़ा फरमान’, बस बाइक-स्कूटी के साथ करना होगा ये काम

Related Post

बस मेरी बात मानते रहो

बाबा द्वारा लगतार विभिन्न जगहों पर बुलाया जाता और शादी का भरोसा दिखाकार यौनशोषण किया जाता था. जब मैंने बाबा पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने एक दिन नाबालिग होने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया. उसने मुझे कहा की अभी तुम 17 साल की हो तुम अभी बड़ी हो जाओ तब तुम्हारे साथ शादी करेंगे. अभी फिलहाल मेरा बात मानते रहो मै कथावाचक हूं जितना सेवा करोगी उतना ज्यादा फल मिलेगा.

नहीं सुनी पीड़िता की गुहार

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब लड़की न्याय के लिए पुलिस स्टेशन गई, तो पुलिस को शिकायत करने के बाद उस पर पैसे लेकर केस खत्म करने का दबाव डाला गया. उसने यह भी बताया कि उस आदमी ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उससे शादी की थी, और इसलिए वो उसकी पत्नी बनकर रहना चाहती है. इसी वजह से उसने न्याय के लिए महिला पुलिस स्टेशन में अपील की है. इस बीच, महिला पुलिस स्टेशन की हेड ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

सड़कों पर जश्न या पहाड़ों की Maggie! इन बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन पर मनाएं 2026 का नया साल, यहां जानें कितना होगा खर्च

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

West Bengal Elections 2026: बंगाल में बीजेपी का बड़ा दांव! आरजी कर मेडिकल कॉलेज पीड़िता की मां को दिया टिकट

RG Kar Medical College case: बीजेपी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या…

March 25, 2026

Gujarat UCC Bill: लिव-इन वालों के लिए सख्त नियम, शादी में फ्रॉड तो होगी इतने साल की जेल; यहां समझें सारी चीजें

Gujarat Uniform Civil Code: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह…

March 25, 2026

गैस सिलेंडर को लेकर लूट, डिलीवरी के नाम पर मांगे जा रहे ज्यादा पैसे! जानें कहां करें शिकायत

LPG crisis India: तेल और गैस सप्लाई प्रभावित होने के कारण एलपीजी (LPG) की उपलब्धता…

March 25, 2026

Morning Consult Survey 2026: दुनिया में फिर No.1 बने PM मोदी, ट्रंप समेत बाकी नेता रह गए बहुत पीछे

Morning Consult Survey 2026: इस डेटा के आधार पर वे दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं…

March 25, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च? आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank holiday list march 2026: मार्च के आखिरी सप्ताह में कई बड़े त्योहार और वीकेंड…

March 25, 2026