Categories: बिहार

वर्दी की मर्यादा पर सवाल! अश्लील डांस देखते पकड़े गए अपर थानाध्यक्ष; देखें वायरल वीडियो

Bihar News: आज पूरे देश में देश का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया है. लेकिन बिहार के कटिहार जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसको देखने के बाद आपकी आंखें शर्म से झुक जाएंगी. पूरा मामला क्या है?

Published by Mohammad Nematullah

Bihar News: आज पूरे देश में देश का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया है. लेकिन बिहार के कटिहार जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसको देखने के बाद आपकी आंखें शर्म से झुक जाएंगी. दरअसल पूरा मामला ये है कि कटिहार के सालमारी थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें मंच पर रंगारंग कार्यक्रम चल रहा है. जिसमें एक लड़की अश्लील डांस कर रही है और अपर थानाध्यक्ष (SI) निप्पू कुमार कोने में कुर्सी लगाकर इसका मजा ले रहे थे. वो भी सफेद वर्दी में तार-तार कर देख रहे है. 

सामने आए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि अपर थानाध्यक्ष आंखें चुराकर कैसे अश्लील डांस का आनंद ले रहे हैं.

ठुमके के मजे ले रहे दर्शक भी

सामने आए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दर्शक भी जमकर इस अश्लील डांस का आनंद ले रहे है. लड़की की लचकाती कमर को देखकर अपर थानाध्यक्ष फूले नहीं समा रहे हैं. अब सवाल उठता है कि जिनके कंधे के ऊपर पूरे थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी हो वो अपनी जिम्मेदारी को भूलकर कैसे अश्लील डांस का मजा ले सकता है. हालांकि ये वीडियो कब की है? इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 

कार्रवाई क्यों नही?

वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र के सम्मानित लोगों की नजरें अब कटिहार के एसपी शिखर चौधरी पर टिकी हुई है. आखिर वो इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं. इस पूरे मामले की जानकारी कटिहार एसपी शिखर चौधरी तक पहुंची है या नहीं इसकी भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

‘पीती हूं गम भुलाने को…’

वीडियो में कौन सा गाना बज रहा है क्या आप इसको गेस कर सकते हैं. सामने आए इस वीडियो में ‘पीती हूं गम भुलाने को…’ गाना बज रहा है. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि बिहार में शराबबंदी है. ऐसे में इस तरह का गाना प्रशासन की मौजूदगी में बजना भी एक सवालिया निशान खड़े कर रहा है. बहरहाल इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है. ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

LPG booking scam: एलपीजी बुकिंग के नाम पर नया साइबर फ्रॉड, गैस संकट के बीच एक्टिव हुए ठग

LPG booking scam: एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग और संकट की खबरों के बीच साइबर…

March 14, 2026

Golmaal 5: रोहित शेट्टी के बर्थडे पर मेगा ऐलान, गोलमाल 5 में नया धमाका, इस एक्ट्रेस की एंट्री

निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल 5 का ऐलान…

March 14, 2026

Toll pass becomes expensive: अब हाईवे पर चलना पड़ेगा भारी, सालाना टोल पास हुआ महंगा, जानें कब से लागू होगा नया नियम

Toll pass becomes expensive: नेशनल हाईवे के सालाना टोल पास की कीमत 3,000 रुपये से…

March 14, 2026

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पीएम मोदी के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

CG Congress Leader Vinod Tiwari Arrested: थानाध्यक्ष महेवाघाट धीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सुबह…

March 14, 2026