Categories: बिहार

भारत प्लस ग्रुप के चेयरमैन पर हमला, मामला दर्ज; आरोपियों की तलाश में पुलिस

Bihar News: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में शनिवार की संध्या एक गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है. भारत प्लस ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सिंह पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar News: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में शनिवार की संध्या एक गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है. भारत प्लस ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सिंह पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जनवरी 2026 को शाम करीब 6:20 बजे अजय कुमार सिंह पटना से बिहटा अपने फ्लावर मिल के कार्य को देखने जा रहे थे.

क्या है पूरा मामला?

रास्ते में जाम लगने के कारण वे वाहन मोड़कर पटना लौट रहे थे. इसी दौरान विसंभरपुर वृद्धा आश्रम के पास अचानक 50 से अधिक अज्ञात लोगों ने, जो लाठी-डंडों से लैस थे, उनकी गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया और हमला कर दिया. हमलावरों ने अजय सिंह की गाड़ी BR-01-HL-0006 पर जमकर तोड़फोड़ की. गाड़ी के पीछे और साइड के शीशे तोड़ दिए गए तथा चारों ओर से डंडों से प्रहार कर वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों की मंशा स्पष्ट रूप से जान से मारने की थी.

घटना के समय गाड़ी में कौन-कौन मौजूद था?

घटना के समय गाड़ी में अजय सिंह के साथ उनके अंगरक्षक प्रकाश चंद्र चंदन, ड्राइवर चंद्रशेखर शर्मा, मैनेजर शंकर कुमार दे सहित संकेत कुमार और मुन्ना सिंह मौजूद थे. ड्राइवर की सूझ-बूझ से गाड़ी को तेज़ी से पीछे हटाकर मौके से निकाल लिया गया, जिससे सभी की जान बच सकी.

घटना के बाद अजय कुमार सिंह ने बिहटा थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है.उन्होंने आरोपियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की माँग की है. मामले की प्रतिलिपि वरीय पुलिस अधीक्षक पटना, पुलिस महानिदेशक बिहार एवं राज्य के गृह मंत्री को भी भेजी गई है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Fast food dangers: फास्ट फूड या फास्ट किलर…  जानिए- सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं पिज्ज़ा, बर्गर और मोमोज

Fast food dangers: अमरोहा में फास्ट फूड से जुड़ी मौतों और पंजाब में मोमोज खाने…

March 12, 2026

NXT Summit 2026: पीएम मोदी ने LPG को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर साधा निशाना, डिजिटल पेमेंट पर भी कही बड़ी बात

NXT Summit 2026: पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में NXT Summit 2026…

March 12, 2026

NXT Conclave 2026: क्या आने वाले समय में रोबोट करेंगे सुनवाई? जस्टिस सूर्यकांत ने बताई अदालतों के भविष्य की दिशा

NXT Conclave 2026: NXT कॉन्क्लेव 2026 में CJI सूर्यकांत ने कहा कि AI न्यायपालिका की…

March 12, 2026

Topi for Namaz: आखिर मुसलमान नमाज पढ़ते हुए टोपी क्यों पहनते हैं, जानें क्या है अंतर?

Topi for Namaz: इस्लाम में नमाज के समय टोपी पहनना जरूरी होता है या नहीं…

March 12, 2026

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का डॉ. अभिषेक वर्मा के निवास पर आगमन

नई दिल्ली, मार्च 12: द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज जी…

March 12, 2026