Categories: बिहार

बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटा युवक, लाइब्रेरी जाते समय भीड़ ने करा दिया ‘पकड़ौआ विवाह’; VIDEO ने मचाया हंगामा

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में जबरदस्ती शादी का एक और मामला सामने आया है. घटना शाहपुर पटोरी थाना इलाके की बताई जा रही है. कुछ लोगों ने एक युवक को नशीला पदार्थ खिला दिया था. फिर उसे किडनैप कर लिया और बेहोशी की हालत में उसकी ज़बरदस्ती शादी करा दी है.

Published by Mohammad Nematullah

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में जबरदस्ती शादी का एक और मामला सामने आया है. घटना शाहपुर पटोरी थाना इलाके की बताई जा रही है. कुछ लोगों ने एक युवक को नशीला पदार्थ खिला दिया था. फिर उसे किडनैप कर लिया और बेहोशी की हालत में उसकी ज़बरदस्ती शादी करा दी है. घटना का एक वीडियो सामने आया है और यह सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. युवक ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है.

युवक को बंधक बनाया गया

वायरल वीडियो शाहपुर पटोरी थाना इलाके के चक्रांजलि गांव का बताया जा रहा है. युवक ने एक वीडियो भी जारी किया है. वीडियो में वह खुद को बंधक बताते हुए मदद की गुहार लगाता दिख रहा है. उसका आरोप है कि उसे 24 घंटे से बंद करके रखा गया है. वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान नीतीश कुमार (23) के तौर पर हुई है, जो कलेश्वर राय का बेटा है. परिवार वालों के मुताबिक, नीतीश कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहा था. वह लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया है. जब परिवार वालों ने ढूंढना शुरू किया, तो पता चला कि गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया है और जबरदस्ती उसकी शादी करा दी है.

Related Post

बेहोशी की हालत में शादी

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि शादी के दौरान युवक की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है और वह बेहोश हो जाता है. इसके बावजूद, वहां मौजूद लोगों ने उसे संभाला और शादी की रस्में पूरी की. पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया से मिली है. वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, और तथ्यों की पुष्टि होने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Vijaypat Singhania death: विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की उम्र में निधन: कौन थे रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन

Vijaypat Singhania death:  रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की उम्र…

March 29, 2026

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026