Categories: बिहार

बीमार महिला से डॉक्टर ने क्यों कहा ‘नीतीश कुमार से कराओ इलाज’

बिहार के वैशाली से बेहद ही हैरान करने वाला मामला (Shocking Incident) सामने आया है. जहां, एक महिला डॉक्टर से इलाज कराने जाती है, लेकिन डॉक्टर इलाज के बजाए महिला को यह कहता है कि "नीतीश कुमार से इलाज कराओ" (Shameful Comment).

Published by DARSHNA DEEP

Bihar Shocking News: क्या आपने पहले कई सुना है जिस डॉक्टर के पास आप इलाज के लिए गए हों, उन्होंने यह कह दिया हो कि जाओ जाकर उस नेता से इलाज कराओ. क्यों हो गए न आप भी हैरान. ये हैरान करने वाला मामला बिहार के वैशाली से सामने आया है. आखिर क्या है इसके पीछे की वजह जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

आखिर क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, वैशाली की रहने वाली महिला सुमन देवी के साथ उनके देवर ने मारपीट की थी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. गंभीर चोटों की वजह वह इलाज के लिए स्थानीस सरकारी अस्पताल पहुंची थीं. लेकिन, सबसे हैरान करने वाली यह बात है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जो कहा, वह मानवता और चिकित्सा नैतिकता को शर्मसार कर देने वाला था. 

यहां देखें पूरा वीडियो

Related Post

डॉक्टर के बयान से मचा हड़कंप

डॉक्टर के बयान के बाद से पूरे बिहार प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है. डॉक्टर ने महिला से कहा कि “वोट नीतीश कुमार को दिया है, तो  उन्हीं से इलाज कराओ.” घायल अवस्था में पहुंची महिला को इस तरह की शर्मनाक टिप्पणी का सामना करना पड़ गया. एक चिकित्सक द्वारा दिया गया, गैर-जिम्मेदाराना बयान से एक बात तो यह साबित होती है कि मरीज को उपचार देने से पूरी तरह से साफ इनकार किया जा रहा है. 

स्वास्थय विभाग पर उठे कई सवाल

इस घटना के बाद से बिहार के स्वास्थ्य विभाग पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जहां, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों का व्यवहार किस हद तक गिर सकता है, यह आप डॉक्टर द्वारा दिए गए बयान से अंदाज़ा लगा सकते हैं. फिलहाल, यह घटना दर्शाती है कि स्वास्थ्य सेवाएं, जो हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, कैसे व्यक्तिगत और राजनीतिक हताशा का प्रतिदिन और तेजी से शिकार बनती जा रही हैं.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026