Categories: भोजपुरी

वहां दरिंदे बैठे हैं, लड़कियों का फायदा उठाने…भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस ने खोली पोल, कही शॉकिंग बात

संभावना सेठ ने कई हिट आइटम नंबर किए और इंडस्ट्री में नाम कमाया लेकिन कुछ समय तक काम करने के बाद वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं.

Published by Kavita Rajput

संभावना सेठ (Sambhavna Seth) कभी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हुआ करती थीं. उन्होंने कई हिट आइटम नंबर भी किए और इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया लेकिन कुछ समय तक काम करने के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं. संभावना पिछले कुछ सालों से यूट्यूब व्लॉगिंग के जरिए नाम और पैसा दोनों कमा रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फैली कास्टिंग काउच जैसी गंदगी के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बड़े सुपरस्टार्स शिकारी बने बैठे हैं, वहां जमकर कास्टिंग काउच हो रहा है और लड़कियों के पास भी कोई चारा नहीं है क्योंकि फिर काम नहीं मिलेगा.

वहां दरिंदे बैठे हुए…

संभावना ने अपने साथ हुए कुछ अनुभवों के बारे में भी बात की और कहा, अब सब कुछ काफी बदल गया है लेकिन हमारे वक्त में ये सब चीज़ें बहुत ज्यादा थीं. लोग बस लड़कियों का फायदा उठाने के लिए तैयार बैठे हैं. मैंने जब इंडस्ट्री में कदम रखा तो बहुत घबराती थी कि कहीं कुछ गलत न हो जाये. वो तो मेरा पहला भोजपुरी गाना ही हिट हो गया था इसलिए मेरे लिए राह आसान हो गई थी. वहां दरिंदे बैठे हुए थे. वो सीधे तौर पर नहीं लेकिन इधर-उधर बातें करते थे कि हम संभावना को इतनी बड़ी हीरोइन बना देंगे. सिर्फ आइटम नंबर नहीं, हम उन्हें हीरोइन लेकर फिल्म बनाएंगे लेकिन उलटे-सीधे ऑफर करने की डायरेक्ट कभी किसी की हिम्मत नहीं पड़ी लेकिन इनडायरेक्टली फेवर पाने की पूरी कोशिश रही. संभावना ने आगे कहा, वो लोग आज भी वैसे ही हैं और बहुत सफल भी हैं, वो आज भी यही सब कर रहे हैं. पहले खुलेआम होता था लेकिन अब कैमरे की वजह से डर है और सीधे तौर नहीं तो इनडायरेक्टली कुछ न कुछ करके परेशान करते थे, मन का नहीं हुआ तो फिल्म से या प्रोजेक्ट से हटा देते थे.

लड़कियां मजबूरी में दलदल में फंसी हुई हैं…

संभावना ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की आज की स्थिति पर बात करते हुए कहा, आज भी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच है लेकिन लड़कियां भी मजबूरन इस दलदल में फंसी हुई हैं. मुझे कभी लगता है कि लड़कियां क्यों ऐसा कर रही हैं लेकिन फिर लगता है कि उनके पास ऑप्शन ही क्या है? अगर वो जी हुजूरी नहीं करेंगी तो काम कौन देगा. आज कई भोजपुरी स्टार्स मुझे सम्मान देते हैं, दीदी बोलते हैं लेकिन वो मुझे काम नहीं देंगे क्योंकि वो मेरे साथ ऐसी डिमांड नहीं कर पाएंगे और न ऐसी बातें कर पाएंगे.

Kavita Rajput

Recent Posts

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026