Categories: भोजपुरी

पहली पत्नी की जिंदगी खा गया Pawan Singh! अब दूसरी भी कगार पर, जानिए इस भोजपुरी अय्याश की कहानी

Pawan Singh Wife Jyoti : पवन सिंह की पहली पत्नी ने 2015 में आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी। वहीं अब उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने पोस्ट लिखकर पूरे देश में तहलका मचा दिया है।

Published by Preeti Rajput

Bhojpuri Superstar Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजनीति का बड़ा नाम पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों खूब सुर्खियां बंटोर रही है। हाल ही में उनकी दूसरी पत्नि ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने अपने पति पवन सिंह पर अनदेखी और उनसे दूर जाने का आरोप लगाया है। पत्नि ने पत्र में साफतौर पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि- वह पिछले सात सालों से संघर्ष कर रही हैं। लेकिन कभी उनके पति ने उनकी सुध तक नहीं ली है। 

पहली पत्नि ने खुद ही ले ली थी जान

वहीं उनकी पहली पत्नी प्रिया थी। प्रिया कुमारी से पवन सिंह की शादी साल 2014 में हुई थी। लेकिन शादी के एक साल के अंदर ही प्रिया ने अपने मुंबई स्थित आवास पर खुदकुशी कर ली थी। उनकी खुदकुशी के पीछे की वजह का आजतक खुलासा नहीं हुआ है। इसके बाद 7 साल पहले साल 2018 में भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी हुई। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच अनबन होने लगी। बात तलाक तक पहुंच गई थी। लेकिन साल 2024 में दोनों के बीच सुलह हो गई थी। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान भी ज्योति ने पवन सिंह के लिए खूब प्रचार किया था। 

पवन सिंह पर उठ रहे सवाल

ज्योति सिंह का यह खुला पत्र सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग ज्योति के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं। वहीं पवन सिंह पर सवालों की बोछार कर रहे हैं। लोग पवन सिंह को एक निष्ठुर पति के तौर पर देख रहे हैं। लोग कह रह हैं कि उनकी पत्नि साल सालों से संघर्ष कर रही हैं। लेकिन पवन उनकी अनदेखी कर अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। यहां तक कि लोगों ने उन पर लोकसभा चुनाव के समय महिला समाज में अपनी छवि सुधारने के लिए ज्योति सिंह से सुलह के दिखावे का भी आरोप लगाया है। 

Param Sundari का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, आते ही सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म ने तोड़ दिए सारे रिकोर्ड!

पवन सिंह की प्रतिक्रिया का इंतजार

ज्योति सिंह का यह पत्र उनके व्यक्तिगत दर्द की कहानी बयां कर रहा है। ग्लैमर और राजनीति की चकाचौंध में उन्होंने अपनी पत्नि को पीछे छोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे पवन सिंह की प्रतिक्रिया का इंतजार सभी लोग कर रहे हैं। 

Bigg Boss 19: सीक्रेट रूम से बाहर आते ही घरवालों से भिड़ीं Farhana, इन कंटेस्टेंट्स को किया टारगेट

  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: Pawan singh

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026