Categories: भोजपुरी

बिहार में दिखेगा ‘भोजपुरी भाभी’ का जलवा, पवन सिंह की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, जानिए किस सीट पर चलाएंगी अपना जादू ?

Bhojpuri News: वैसे तो आपने भोजपुरी सितारों का फिल्मों में तो जलवा देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने चुनावी मैदान में भोजपुरी एक्टर का जलवा देखा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, भोजपुरी सिनेमा के 'सुपरस्टार' एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अब चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं।

Published by Heena Khan

Bhojpuri News: वैसे तो आपने भोजपुरी सितारों का फिल्मों में तो जलवा देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने चुनावी मैदान में भोजपुरी एक्टर का जलवा देखा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, भोजपुरी सिनेमा के ‘सुपरस्टार’ एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अब चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ज्योति ने एक बड़ी जानकारी दे दी है। दरअसल, डेहरी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस बार वो काराकाट की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

यहाँ से लड़ेंगी चुनाव

सबसे दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अगर उन्हें किसी बड़ी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो वो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी, लेकिन लड़ेंगी जरूर। आपकी जानकारी के लिए बता दें, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पिछले एक साल से लगातार काराकाट में एक्टिव हैं। लगातार वो कई कार्येक्रमों में हिस्सा लेती हई नजर आ रही हैं। जो इस बात का सबसे बड़ा संदेश है कि, वो विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा सकती हैं। अब जब उन्होंने खुद अपने चुनावी इरादे सार्वजनिक कर दिए हैं तो इससे क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है।

जानिए क्या बोली भोजपुरी भाभी

इस दौरान चुनाव की घोषणा करते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि राजनीति में आने का उनका फैसला तत्काल नहीं है, बल्कि महीनों की तैयारी और क्षेत्रीय संपर्कों का नतीजा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो महीनों में उनकी किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई बातचीत नहीं हुई है। इसीलिए अगर कोई पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती है तो वह जनता के समर्थन से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। उनके मुताबिक उन्हें स्थानीय लोगों का पूरा समर्थन हासिल है और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Heena Khan
Published by Heena Khan
Tags: Pawan singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026