Categories: भोजपुरी

अक्षरा सिंह की कातिलाना अदाओं ने फिर उड़ाया गर्दा, ‘बलम जी हॉट लागेला’पर लगाए ऐसे ठुमके; वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Akshara Singh New Bhojpuri Song : अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना 'बलम जी हॉट लागेला' रिलीज हो चुका है. म्यूजिक वीडियो में उनकी अदाओं का जलवा खूब देखने को मिल रहा है.

Published by Preeti Rajput

Akshara Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना ‘बलम जी हॉट लागेला’ रिलीज हो चुका है. गाना अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने में अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरत और कातिलाना अदाओं से समां बांधती हुई नजर आ रही हैं. गाने के लिरिक्स और म्यूजिक वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. 

गाने की थीम और लिरिक्स

‘बलम जी हॉट लागेला’ में अक्षरा सिंह अपनी ऑन-स्क्रीन पार्टनर की तारीफ करते नजर आ रही हैं. वह उनके प्रेमी का लुक फायर की तरह बताती हैं. उनके अंदाज के आगे बॉलीवुड के हैंडसम हंक भी फीके नजर आ रहे हैं. अक्षरा गाने में अपने पार्टनर की खूबियां बताते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में अक्षरा कभी अपने दोस्तों के साथ हीरों को निहारती दिख रही हैं. साथ ही उनकी तारीफ करते हुए प्यार भी लुटाती दिख रही हैं. यह गाना उस सभी लोगों के लिए हैं, जो जिनके पार्टनर काले कपड़े में सबको अपना दीवाना बना लेते हैं. 

अक्षरा सिंह का खूबसूरत स्टाइल

इस म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह का स्टाइल काफी हॉट और ग्लैमरस लग रहा है. वह कभी लाल टॉर और स्कर्ट, तो कभी ब्लेजर और ट्रॉउजर में नजर आती हैं. म्यूजिक वीडियो में उनके एक्सप्रेशन कमाल का लग रहे हैं, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रहे हैं. गाने का वीडियो उनके फैशन सेंस को और भी ज्यादा निखार रहा है. 

म्यूजिक वीडियो की पूरी टीम

‘बलम जी हॉट लागेला’ की सिंगर खुद अक्षरा सिंह हैं. यह गीज यादव राज का है. वहीं संगीत के निर्देशक विनय विनायक हैं. म्यूजिक वीडियो के निर्देशक वेंकट महेश हैं. वहीं कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और राधिका प्रसाद हैं. दीपक रोहित सिंह ने सहायक भूमिका निभाई है. वहीं इस प्रोडक्शन का लेबल खुद अक्षरा सिंह का है. 

यहां देखें म्यूजिक वीडियो-

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

LPG booking scam: एलपीजी बुकिंग के नाम पर नया साइबर फ्रॉड, गैस संकट के बीच एक्टिव हुए ठग

LPG booking scam: एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग और संकट की खबरों के बीच साइबर…

March 14, 2026

Golmaal 5: रोहित शेट्टी के बर्थडे पर मेगा ऐलान, गोलमाल 5 में नया धमाका, इस एक्ट्रेस की एंट्री

निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल 5 का ऐलान…

March 14, 2026

Toll pass becomes expensive: अब हाईवे पर चलना पड़ेगा भारी, सालाना टोल पास हुआ महंगा, जानें कब से लागू होगा नया नियम

Toll pass becomes expensive: नेशनल हाईवे के सालाना टोल पास की कीमत 3,000 रुपये से…

March 14, 2026

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पीएम मोदी के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

CG Congress Leader Vinod Tiwari Arrested: थानाध्यक्ष महेवाघाट धीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सुबह…

March 14, 2026