Categories: एस्ट्रो

Vastu Tips For Bedroom: अपने बेडरूम में गलती से भी न लगाएं इन भगवान की तस्वीरें, बढेगा कलह और आएगी कंगाली

Bedroom Vastu Tips: क्या आपने भी लगाई हैं बेडरूम की सजावट के लिए भगवान की तस्वीर, तो हो सकता है भारी नुकसान, बढेगा घर में कलह और आएगी कंगाली. जाने क्या है वास्तु शास्त्र का कहना

Published by chhaya sharma

Vastu Tips For Bedroom: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बेहद महत्व होता है, यह घर में संतुलन और सकारात्मकता लाने का एक प्राचीन और पारंपरिक तरीका है और यह नकारात्मकता को दूर करता है. साथ ही स्वास्थ्य, समृद्धि, अच्छे रिश्तों और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देता है, ऐसे में यहां हम आपको बेडरूम से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके कमरे के माहोल को सकारात्मकता ऊर्जा से भर देंगे और रिश्तों में भी मजबूत आएगी.

बेडरूम में न लगाए भगवान की तस्वीरें या मूर्तियां

दरअसल, ज्यादातर लोग घर को सुंदर बनाने के लिए कमरे में भगवान की तस्वीरें या मूर्तियां लगा देते हैं, लेकिन वास्तु के मुताबिक घर के हर कमरे में भगवान की तस्वीरें या मूर्तियां लगाना शुभ नहीं होता, खासकर बेडरूम में, क्योंकि यह जगह विश्राम, प्रेम और निजी संबंधों से जुड़ी होती है. ऐसे में अगर यहां भगवान की तस्वीरें लगाई जाएं, तो यह ऊर्जा को प्रभावित करती हैं और इससे कई बार पति-पत्नी के बीच मतभेद, मनमुटाव या तनाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है. इसलिए वास्तु के अनुसार, बेडरूम में सभी देवी-देवताओं की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए

कौन से भगवान की तस्वीर लगा सकते हैं बेडरूम में

हालांकि, अगर आप फिर भी धार्मिकता और सकारात्मकता माहोल बनाने के लिए भगवान की तस्वीर लगाना चाहते हैं, तो कुछ विशेष तस्वीरें ही आप लगा सकते हैं जैसे आप अपने बेडरूम में राधा-कृष्ण या भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीर लगा सकते हैं , क्योंकि राधा-कृष्ण का जोड़ा प्रेम, समझदारी और सामंजस्य का प्रतीक है. ऐसी तस्वीर दांपत्य जीवन में सौहार्द बनाए रखने का काम करती है.  वहीं भगवान शिव और पार्वती की तस्वीर कमरे में शांति, स्थिरता और आपसी सहयोग का वातावरण बनाने के लिए शुभ मानी जाती है. लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखें कि राधा या कृष्ण की कोई तस्वीर अकेली ना हो, कमरे में इन्हें हमेशा जोड़े के रूप में ही स्थापित करें, 

Related Post

कौन से भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए बेडरूम में

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में हनुमान जी, मां दुर्गा, या किसी भी तपस्या मुद्रा में भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. ऐसा करने से बेडरूम का वास्तु खराब होता है और यह ऊर्जा को अत्यधिक सक्रिय कर देती हैं, जिससे बेडरूम की शांत प्रकृति भंग होती है रिश्तों में तनाव बढ़ता है, असहमति और कभी-कभी आर्थिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं.

बेडरूम में न बनवाए मंदिर

इसके अलावा, ध्यान रखें कि बेडरूम में मंदिर न बनाएं. मंदिर को हमेशा घर के पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में बनवाए या रखें. वहीं अगर कोई धार्मिक प्रतीक आपके अपने बेडरूम में रखना ही हो, तो उसे कमरे के उत्तर दिशा की दीवार की तरह ही रखें और सोते समय सिर दक्षिण दिशा की ओर रखें.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026