Categories: एस्ट्रो

Shani Sadesaati 2025: शनि की साढ़ेसाती किन राशियों के जातकों पर पड़ती है भारी? जानें यहां

Shani Sadesati: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह का संबंध न्याय, कर्म और अनुशासन से है. इन्हें 'न्याय का देवता' भी कहा जाता है. शनि जब साढ़ेसाती की स्थिति में रहते हैं तो कुछ राशियों के जातकों के जीवन में ये बुरा असर डाल सकता है.

Published by Shivi Bajpai

Shani Sadesati Effect On These Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह को ‘न्याय का देवता’ कहा जाता है. शनिदेव जब साढ़ेसाती की स्थिति में होते हैं तो कुछ राशियों के जातकों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है. जिसके कारण लोगों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. 

शनि की साढ़ेसाती करीब सात सालों तक रहती है. इस दौरान जातक के जीवन में हर क्षेत्र में परेशानी आती है. पर इससे डरने की बजाय अगर आप धैर्य, मेहनत और अनुशासन के साथ काम लेते हैं. तो ये साढ़ेसाती आपके जीवन पर उतना नकारात्मक प्रभाव नहीं डालती है. तो आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो राशियों जिन पर शनि की साढ़ेसाती आने वाली है?

साढ़ेसाती की कठिन परीक्षा

शनि की साढ़ेसाती तब शुरू होती है, जब शनि जन्म कुंडली के चंद्र राशि से एक राशि पूर्व में प्रवेश करते हैं और फिर चंद्र राशि एवं उसके बाद की राशि से होकर गुजरते हैं. ये पूरी अवधि साढ़े सात सालों तक चलती है. इस दौरान मनुष्य को काफी मानसिक तनाव रहता है. आर्थिक और पारिवारिक स्तर पर भी चुनौतियां आ सकती हैं.

Related Post

Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, मिलेगा आपको शुभ फल

किन राशियों पर पड़ेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव?

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि की अपनी राशि है, इसलिए मकर राशि के जातकों के लिए शनि साढ़ेसाती का काल अनुशासन और जिम्मेदारियों को बढ़ा सकता है. आप काम के दबाव में परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि साढ़ेसाती का समय किसी चुनौती से कम नहीं है. इस अवधि के दौरान व्यक्ति को आत्मसुधार की आवश्यकता होती है. जो क्यक्ति इस दौरान मेहनत करता है उसे सफलता जरूर प्राप्त होती है. 

History of Sindoor: किसने लगाया था सबसे पहली बार सिंदूर, जानें कैसे शुरू हुई ये परंपरा?

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026