Categories: एस्ट्रो

Shani Margi 2025: शनि के मार्गी होने से इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, हर राह होगी आसान

Shani Margi 2025 Rashifal: इस समय शनि वक्री चाल चल रहे हैं, लेकिन अब 28 नवंबर के दिन शनि देव अपनी सीधी चाल चलना शुरू करेंगे. शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन का देवता है माना जाता हैं, ऐसे में शनि देव की शक्तियां फिर से सक्रिय होने से कई राशियों को लाभ होने वाला है. चलिए जानते हैं यहां कौन सी राशि के लोगों की चमकने वाली है किस्मत.

Published by chhaya sharma

Shani Margi 2025 Horoscope: शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन के देवता कहा जाता है. जिसकी कुंडली में शनि शुभ स्थिति में होते हैं, उनके बिगड़े काम भी सवर जाते हैं. लेकिन अगर शनि अशुभ स्थिति में हो तो, बेहद सावधान रहने की जरूरत होती हैं. इस समय शनि वक्री यानी उलटी चाल चल रहे हैं, लेकिन अब वो 28 नवंबर को मार्गी होने जा रहे हैं, इसका मतलब अब शनि सीधी चाल चलेंगे, इस बदलाव से शनि देव की शक्तियां फिर से सक्रिय हो जाएंगी, जिससे कई राशि के लोगों को लाभ होने वाला है. चलिए जानते हैं यहां 28 नवंबर के दिन शनि के मार्गी होने से कौन सी राशि के लोगों की किस्मत चमकने वाली है.

जानें 28 नवंबर के दिन शनि के मार्गी होने से कौन सी राशि के लोगों की किस्मत चमकने वाली है? 

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

28 नवंबर के दिन शनि के मार्गी होने से कर्क राशि के लोगों को बेहद लाभ होने वाला है. लंबे समय से रुके काम इस दौरान पूरें होंगे. पैसों से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतनवृद्धि की खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं. वाहन या कोई नया घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं. पारिवारिक संबंध भी इस दौरान अच्छे होने वाला है

सिंह राशिः ( Leo Horoscope)

शनि के मार्गी होने से सिंह राशि वालों की भी किस्मत चमकने वाली है. परिवारिक रिश्ते मजबूत होने वाले हैं. व्यापार में कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती हैं. छात्रों को तरक्की के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है.  लंबे समय से रुके हुए काम भी इस दौरान पूरे हो सकते हैं.

Related Post

वृश्चिक राशिः (Scorpio Horoscope)

शनि के मार्गी होने से वृश्चिक राशि के लोगों को भी बेहद फायदा होने वाला है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. बिज़नेस में किसी नए प्रोजेक्ट से मुनाफा हो सकता है. कोई शुभ समाचार मिलने के योग भी इस दोरान बन रहे हैं. धार्मिक यात्रा कर सकते हैं या फिर किसी समारोह में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता हैं. आर्थिक स्थिति इस दौरान सुधार होने के योग बन रहे है.

कुंभ राशिः (Aquarius Horoscope)

शनि के मार्गी होने से कुंभ राशि के लोग भी लाभ में नजर आ रहे हैं. मन शांत रहेगा और परेशानियां कम होगी. रुके हुए काम इस दौरान पूरे हों सकते हैं. तरक्की के नए अवसर इस दौरान आपके हाथ लग सकते हैं. वैवाहिक जीवन में विश्वास बड़ेगा और संबंधों में मधुरता आएगी. विदेश की यात्रा के योग इस दौरान बन रहे हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026