Categories: एस्ट्रो

Scorpio Monthly Rashifal November 2025: वृश्चिक राशि के लिए नवम्बर बनेगा प्रगति का प्रतीक, मेहनत से मिलेगा यश

Scorpio Monthly Horoscope November 2025: वृश्चिक राशि वालों के नवम्बर का महीना बेहदसफलता और सम्मान का संदेश लेकर आ रहा है. जानें ओर क्या लिखा है आपके मासिक राशिफल में.

Scorpio Monthly Horoscope November 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए नवम्बर का महीना सफलता और सम्मान का संदेश लेकर आ रहा है. इस समय मेहनत रंग लाएगी और करियर में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिलेगी. प्रोफेशनल जीवन में आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता आपको नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगी. भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक रूप से यह माह स्थिरता व लाभ प्रदान करेगा. निवेश और नए अवसरों के लिए समय अनुकूल रहेगा, बस किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें. रिश्तों में विश्वास बनाए रखना और घर-परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. स्वास्थ्य में लापरवाही न बरतें, संतुलित दिनचर्या और सावधानी ही इस माह सफलता की कुंजी बनेगी. चलिए जानते हैं Pandit Shashishekhar Tripathi का क्या कहना है

भाग्य और मेहनत का संगम दिलाएगा लाभ ही लाभ

नवम्बर माह वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक उन्नति का समय लेकर आएगा. भाग्य का साथ मिलेगा और प्रोफेशनल क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक दृष्टि से यह माह मजबूत रहेगा, निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल है. जिन लोगों का प्रमोशन लंबित है, उन्हें महीने के तीसरे सप्ताह के बाद शुभ समाचार मिल सकता है. नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने संपर्कों को तलाशना होगा, ग्रहों की स्थितियां आपके फेवर में नजर आ रही हैं. ऑफिस में कार्य के अच्छे प्रदर्शन के चलते प्रशंसा मिलेगी, साथ ही आधिकारिक यात्रा की संभावना है. कपड़ों और बिजली से जुड़े व्यापारियों के लिए यह माह लाभदायक रहेगा, इसलिए समय का सदुपयोग करें और फोकस बनाए रखें. बड़े व्यापारियों को नए व्यापार में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जुटानी होगी, इस समय नुकसान होने की आशंका है. सरकारी कामकाज में टाल मटोल करना 15 के बाद आपको परेशान कर सकता है, ऐसे में महीने की शुरुआत में ही इसे पूरा कर लें. 

लक्ष्य पर फोकस और मेहनत से मिलेगी सफलता

इस महीने लक्ष्य पर पूरी तरह फोकस करने की आवश्यकता है, क्योंकि की गई मेहनत भविष्य में बेहद अच्छे परिणाम देगी. . प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, कुछ लोग इस माह अपने रिश्ते को परिवार के सामने रखने का निर्णय ले सकते हैं. महिला दोस्त  का आदर करना अनिवार्य रहने वाला है. दोस्तों के साथ आउटिंग की प्लानिंग बना सकती है. जो युवा विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए यह समय अध्ययन के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने का भी है. 15 तारीख के बाद फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाना फायदेमंद रहेगा इस माह भाग्य के भरोसे हाथ पैर हाथ रखकर न बैठें, पढ़ाई में पूर्ण मेहनत काम आने वाली है. वरिष्ठ और टीचरों का मान सम्मान करें, उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए. 

Related Post

रिश्तों में विश्वास बनाए रखना होगा जरूरी

बड़े भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वहीं जीवनसाथी की तबीयत में गिरावट की आशंका है, इसलिए सजग रहें. मकान, भूमि या वाहन खरीदने का समय शुभ है. घर में जो भी मरम्मत लंबे चल रही है खासकर सिविल लाइन या बाथरूम से संबंधित उसे पूरा कर लेना चाहिए. घर में महत्वपूर्ण बातें किसी बाहर के व्यक्ति से साझा न करें इस समय कोई तीसरा व्यक्ति आपके बीच फूट डाल सकता है.  घर की बड़ी संतान की उन्नति होगी. 

लापरवाही बन सकती है, परेशानी का कारण

कमर और पैरों का ध्यान रखें. लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने से बचें, वरना स्लिप डिस्क जैसी समस्या हो सकती है. पैरों में दर्द या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत उपचार लें. गर्भवती महिलाओं को विशेषकर सजग रहना है, हर छोटी-छोटी बातों को भी सजगता के साथ ध्यान दें. फिसलने वाली जगह पर सजग रहे हैं, गिरकर पीठ में गंभीर चोट लग सकती है. 

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026