Rang Panchami 2026: हिंदू मान्यता के अनुसार, रंग पंचमी बड़ा और अहम त्योहार है. यह त्योहार होली के पांच दिन बाद चैत्र महीने में मनाया जाता है. एक दौर में रंग पंचमी सिर्फ महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ब्रज क्षेत्र में मनाया जाता था, लेकिन अब यह देशभर में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है. रंग पंचमी हर साल चैत्र महीने की पंचमी यानी पांचवें दिन मनाई जाती है. यह त्योहार रंगों से जुड़ा हुआ है. इस त्योहार को मनाने के लिए तारीख, शुभ मुहूर्त समेत अन्य जरूरी जानकारी हम इस स्टोरी में देंगे.
रंग पंचमी 2026: तारीख और समय
वर्ष 2026 में रंग पंचमी (रविवार, 08 मार्च) को मनाई जाएगी. यह भी महज संयोग है कि इस दिन यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया जाएगा, ऐसे में यह दिन बहुत खास होने जा रहा है.
कब से शुरू होगी पंचमी तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल पंचमी तिथि 07 मार्च 2026 को शाम 7 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी और 08 मार्च 2026 को देर रात 9 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी.
रंग पंचमी 2026 पर राशि के अनुसार, कौन सा रंग करें इस्तेमाल?
मेष राशि : इस राशि के जातक लाल और केसरिया रंग से होली खेलें. इससे आपकी हिम्मत और आत्मविश्वास में इजाफा होगा और आप मानसिक रूप से भी मजबूत बनेंगे.
वृष राशि: सफेद या गुलाबी रंग का इस्तेमाल रंग पंचमी पर इस राशि के जातक ना करें. इन रंगों के इस्तेमाल से आपके घर में खुशहाली बढ़ेगी और परिवार के सदस्य तरक्की भी करेंगे.
मिथुन राशि: इस राशि के जातक रंग पंचमी पर रविवार को हरे और पीले रंग का ही इस्तेमाल करें. और हां रविवार को तो राशि के जातक भगवान विष्णु की भी पूजा करें, इससे तरक्की का रास्ता खुलेगा.
कर्क राशि : रविवार को इस राशि के जातक रंग पंचमी पर सफेद और हल्का नीला रंग का इस्तेमाल करें, यह शुभ रहेगा.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों को रंग पंचमी पर नारंगी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे उनके जीवन में तरक्की होगी. कारोबार भी बढ़ेगा
कन्या राशि: अगर आप कन्या राशि के हैं, तो रंग पंचमी पर हरे और पीले रंग से होली खेलें.
तुला राशि: गुलाबी और सफेद रंग का इस्तेमाल करना इस राशि के जातकों लिए शुभ रहेगा.
वृश्चिक: लाल और मैरून रंग का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे रंग पंचमी पर वृश्चिक राशि वालों को लाभ मिले. इसके साथ ही सुख संपत्ति भी मिले.
धनु राशि: इस रंग पंचमी पर जातकों के लिए पीले रंग का इस्तेमाल करना बेहतर होगा.
मकर राशि: इस राशि के जातक इस बार नीले रंग का इस्तेमाल करें. यह जीवन में खुशहाली लाएगा.
कुंभ राशि : नीले और हरे रंग का इस्तेमाल शुभ रहेगा.
मीन राशि : इस राशि के जातकों को गुलाबी और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए, इससे जीवन में तरक्की होती है.

