Categories: एस्ट्रो

मंगल हो रहे है वृश्चिक राशि में अस्त! आज से 51 दिन तक इन राशियों को रहना होगा “सावधान”, होगी धन की हानि, परिवरार में बढेगा क्लेश

Mangal Gochar 2025: ऊर्जा, साहस और पराक्रम के कारक मंगल वृश्चिक राशि में अस्त हो चुके हैं और ऐसे में अगले 51 दिन तक मंगल इसी अवस्था में रहने वाले हैं. मंगल के इस गोचर से कुछ राशि के लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. धन की हानी हो सकती हैं, कोई पूराना विवाद फिर आपके सामने आ सकता है, घर परिवार में क्लेश बढ़ सकता है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है.

Published by chhaya sharma

Mars Is Setting In Scorpio, November 2025 Horoscope: मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और पराक्रम के कारक माना जाता है. जिसकी कुंडली में मंगल शुभ स्थिति में होते हैं, वो व्यक्ति निडर, साहसी और ऊर्जावान बनाता है. लेकिन कुड़ली में मंगल अशुभ स्थिति में हो तो वैवाहिक जीवन में समस्याएं, क्रोध और दुर्घटनाएं पैदा होती है. यहीं वजह है कि मंगल के गोचर दौरान कई लोगों को शुभ फल मिलते हैं, तो कुछ राशि के लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत होती है. 

मंगल हुए वृश्चिक राशि में अस्त 

इस समय मंगल वृश्चिक राशि में अस्त हुए हैं, मंगल 1 नवंबर के दिन शाम में 06 बजकर 36 मिनट पर वृश्चिक राशि में अस्त हुए थे और अगले 51 दिन तक मंगल इसी अवस्था में रहने वाले हैं. इस मंगल गोचर से कुछ राशि के लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. इस दौरान कुछ राशि के लोगों को धन की हानी हो सकती हैं, किसी विवाद में फंस सकते हैं. घर-परिवार में क्लेश बढ़ सकता है, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी हो सकती है. चलिए जानते हैं यहां आने वाले 51 दिन तक किन राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

मंगल वृश्चिक राशि में अस्त…आज से 51 दिन तक इन 3 राशि के लोगों को रहना होगा सतर्क

नवंबर मेष राशिफल ( November 2025 Aries Horoscope)

मंगल ग्रह के वृश्चिक राशि में अस्त होने से मेष राशि के लोगों सतर्क रहने की बहुत जरूरत है. इस मंगल गोचर से निजी जीवन में असर पड़ सकता हैं, किसी बात को लेकर ज्यादा परेशान हो सकते हैं, मानसिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है. यात्रा करते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. मां की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. किसी को कर्जा देने से आपको बचना चाहिए और सोच समझकर खर्चा करने की जरूरत है.  

Related Post

नवंबर मिथुन राशिफल ( November 2025 Gemini Horoscope)

मंगल ग्रह के वृश्चिक राशि में अस्त होने से मिथुन राशि के लोगों के बेहद सावधान रहने की जरूरत है. धन से जुड़ी परेशानी आपको हो सकती हैं, इसलिए फालतू खर्चों से बचने की जरूरत है.कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे परेशान हो सकते हैं. परिवार के लोगों से मनमुटाव हो सकता हैं. प्रेम रिश्तों में भी नोक-झोंक बढ़ सकती हैं. कोई भी फैसला सोच-सझकर ही ले.

नवंबर मीन राशिफल ( November 2025 Pisces Horoscope)

मंगल ग्रह के वृश्चिक राशि में अस्त होना मीन राशि के लिए भी अच्छा नहीं हैं. मंगल के इस गोचर से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल मचा सकती है, विश्वास और प्रेम की कमी आपको इस दौरान महसूस होगी. क्रोध करने से आपको बचना चाहिए. कोई पुराना विवाद इस दौरान दोबारा खड़ा हो सकता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026