Categories: एस्ट्रो

Hair Fall Astrology: क्या आपका भी झड़ रहा है बाल? जानिए इसके पीछे के ज्योतिषीय कारण और उपाय

Hair Fall Astrology: बदलते समय के साथ आजकल बालों का झड़ना भी एक आम बात हो गई है. पहले, उम्र बढ़ने के साथ लोगों के बाल धीरे-धीरे झड़ने लगते थे, लेकिन अब कम उम्र में ही बाल झड़ने लगे हैं. कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण बाल झड़ सकते हैं. आइए विस्तार से जानें.

Hair Fall Astrology: कुंडली में कुछ ग्रहों की कमजोर या अशुभ स्थिति व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है. इसका असर करियर, व्यापार, स्वास्थ्य, परिवार और रिश्तों पर पड़ता है. बालों का झड़ना किसी कमजोर ग्रह के कारण भी हो सकता है. ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में सूर्य की स्थिति अशुभ या कमजोर होने पर बाल झड़ते हैं. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्टस के अनुसार प्रदूषण, खराब खान-पान, तनाव या रासायनिक चीजों के उपयोग के कारण भी बाल झड़ सकते हैं. अगर कई उपायों के बावजूद भी आपके बाल झड़ रहे हैं, तो आप यहां बताए गए ज्योतिषीय उपायों को भी आप एक बार ट्राई कर सकते हैं.

कुंडली में बाल झड़ने के योग कैसे बनते हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में सूर्य, मंगल, राहु और बृहस्पति के कमजोर होने पर बाल झड़ सकते हैं. कुंडली में मंगल की कमजोर स्थिति बालों के झड़ने का कारण बनती है. इसी तरह, राहु और बृहस्पति की कमजोर स्थिति भी बालों के झड़ने का कारण बनती है. ये ग्रह बालों के झड़ने और गंजेपन का कारण बनते हैं. बालों के झड़ने को रोकने के लिए आप ज्योतिष में बताए गए उपायों को अपना सकते हैं.

Related Post

बालों के झड़ने को रोकने के लिए इन ज्योतिषीय उपायों को अपनाएं

  • सूर्य की स्थिति में सुधार के लिए आप माणिक्य रत्न धारण कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले किसी ज्योतिषी से सलाह जरूर लें.
  • कमजोर राहु के कारण भी बाल झड़ते हैं. कुंडली में राहु को मज़बूत करने के लिए “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको तांबे के लोटे से सुबह सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए.
  • बालों के झड़ने को रोकने के लिए आप अपनी अनामिका उंगली में तांबे की अंगूठी पहन सकते हैं. इससे कुंडली में सूर्य और बुध की स्थिति मजबूत होती है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026