Categories: एस्ट्रो

कहीं आप तो नहीं कर रहें गलत समय पर पूजा-पाठ? जानें कोई भी कार्य करने के लिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय?

Today Rahu Kaal Time And Shubh Muhurat: आज के दिन राहुकाल का समय क्या है और आज दिन का शुभ मुहूर्त कब है? चलिए जानते हैं यहां आज आपको किस समय पर पूजा पाठ या कोई भी मांगलिक कार्य कब करना चाहिए. किस समय पर आज आपको कोई भी शुभ कार्य नहीं करना है.

Published by chhaya sharma

Aaj ke Din Ka Shubh Muhurat And Today Rahu Kaal Time: हिंदू पंचांग के अनुसार रोजाना दिन का शुभ मुहूर्त होता है और राहुकाल भी दिन में कभी भी 1:30 घंटे के करिब जरूर लगता है. शुभ मुहूर्त के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य कर सकते हैं जैसे पूजा पाठ करना , बच्चें पढ़ाई कर सकते हैं, व्यापार से जुड़ी कोई मीटिंग इस दौरान कर सकते हैं. कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में किए गये कार्य सफलता दिलाते हैं. लेकिन राहुकाल के दौरान किया गया कार्य असफलता दिलाता है और कार्य में बाधा भी आती है. चलिए जानते हैं यहां कि आज के दिन राहुकाल का समय क्या है और आज दिन का शुभ मुहूर्त कब है?

7 नवंबर 2025 आज के दिन का शुभ मुहूर्त

आज 7 नवंबर 2025, शुक्रवार के दिन मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो सुबह 11 बजकर 5 मिनट तक रहेगी. उसके बाद तृतीया तिथि लग जायेगी. ऐसे में आज के दिन का शुभ मुहूर्त चौघड़िया के अनुसार निम्नलिखित हैं: शुभ मुहूर्त की बात करें शुक्रवार को 

  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 बजे से लेकर दोपहर12:26 बजे तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 01:54 बजे से लेकर दोपहर 02:37 बजे तक रहेगा.
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:53 बजे से लेकर सुबह 05:45 बजे तक रहेगा. 
  • निशिता मुहूर्त सुबह11:39 बजे से लेकर देर रात 12:31 बजे तक (8 नवंबर)

7 नवंबर 2025, आज के दिन पूजा करना का शुभ मुहूर्त 

आज शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं. अमृत और शुभ चौघड़िया मुहूर्त पूजा के लिए विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं. 

Related Post
  • सुबह का शुभ मुहूर्त:
  • लाभ: सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक
  • अमृत: सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
  • दोपहर का शुभ मुहूर्त:
  • शुभ: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक

7 नवंबर 2025 आज के दिन सोना-चांदी और वाहन खरीदारी करना का शुभ मुहूर्त

आज 7 नवंबर शुक्रवार का दिन हैं और इस दिन शुक्र ग्रह का वास होता है, जो इन वस्तुओं की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है. आज के दिन सोना-चांदी और वाहन की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त देखें

  • लाभ चौघड़िया- सुबह 7:30 बजे से  सुबह 9:00 बजे तक
  • अमृत चौघड़िया- सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक 

7 नवंबर 2025, आज के दिन राहु काल का समय क्या है

आज का अशुभ मुहूर्त यानी दुर्मुहूर्त सुबह 08:48 बजे से सुबह 09:32 बजे तक. इसके बाद दोपहर 12:26 बजे से दोपहर01:10 बजे तक रहेगा. यमगण्ड  दोपहर 02:48 बजे से शाम 04:10 बजे तक रहेगा. भद्रा रात 09:16 बजे से अगले दिन 8 नवंबर सुबह 06:38 बजे तक. राहुकाल का समय सुबह 10:48 से दोपहर 12:10 तक रहने वाला हैं. अशुभ समय और राहुकाल के दौरान में कोई भी शुभ कार्य जैसे पूजा पाठ, विवाह, गृह प्रवेश, या किसी महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत करना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से आपको धन की हानी, स्वास्थ की हानि या कोई बड़ा नुकसान हो सकता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026