4
Gold rate today 13 april 2026: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम न होने और संभावित युद्ध जैसी अनिश्चितताओं के बीच वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, सुरक्षित निवेश (Safe Haven) माने जाने वाले सोने पर भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर की चाल का सीधा असर पड़ रहा है, इसी बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर भारतीय वायदा और सर्राफा बाजार तक सोने के दामों में अलग-अलग रुझान दर्ज किए गए हैं.
वैश्विक बाजार में सोने की चाल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स में सोने की कीमतों में आज करीब 2.2% की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद दाम $4,650 प्रति औंस से नीचे फिसल गए, हालांकि पिछले कुछ दिनों में तनाव और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी के कारण सोने में मजबूती भी बनी हुई थी, लेकिन ताजा गिरावट ने बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है.
कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई
भारतीय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, जहां 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर ₹1,52,690 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, गौर करने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका था.
आईबीजेए के ताजा सोने के रेट
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार आज सुबह 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,50,327 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि अन्य कैरेट के रेट इस प्रकार रहे-
- 24 कैरेट: ₹1,50,327 प्रति 10 ग्राम
- 23 कैरेट: ₹1,49,725 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट: ₹1,37,700 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट: ₹1,12,745 प्रति 10 ग्राम
- 14 कैरेट: ₹87,941 प्रति 10 ग्राम
प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतें लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं, हालांकि चेन्नई में कीमतें थोड़ी अधिक दर्ज की गईं-
- दिल्ली: ₹1,52,510 (24K)
- मुंबई: ₹1,52,360 (24K)
- कोलकाता: ₹1,52,360 (24K)
- चेन्नई: ₹1,54,100 (24K)
- लखनऊ/अयोध्या/कानपुर: ₹1,52,510 (24K)
- पटना: ₹1,52,410 (24K)
- जयपुर/चंडीगढ़/नोएडा: ₹1,52,510 (24K)
पिछले कारोबारी दिन का रुझान
पिछले कारोबारी सत्र में भी सोने में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,55,300 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, जो पिछले दिन की तुलना में ₹400 की बढ़त थी, पूरे सप्ताह में सोने में लगभग 2.5% की तेजी दर्ज की गई थी.
वैश्विक बाजार का असर और एक्सपर्ट राय
वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 4,700 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बना हुआ है, हालांकि वायदा बाजार में कुछ दबाव देखने को मिला है, विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका-ईरान तनाव, डॉलर में कमजोरी और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से सोने को समर्थन मिल रहा है, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण इसमें उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.