Viral Video 2026: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने बीच सड़क पर लड़की के साथ बदतमीजी की, बताया जा रहा है कि एकतरफा प्यार के चलते इस सनकी युवक ने जबरदस्ती बाइक पर लड़की को बिठाने की कोशिश की. भीड़भाड़ वाले इलाके में आरोपी युवक युवती का सामान खींचते हुए उसे डराने-धमकाने लगा और दावा करने लगा कि वह उसकी ‘गर्लफ्रेंड’ है.
यह हंगामा देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आस-पास भीड़ इकट्ठा होने लगी, वीडियो में यह भी साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवती पर दबाव बना रहा है और लोगों को यह घटना रिकॉर्ड करने पर धमका भी रहा है. जैसे ही भीड़ का गुस्सा बढ़ा तो आरोपी बाइक वहीं छोड़कर भाग गया और अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.