Live Murder Video 2026: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के पास करमाड इलाके से एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर किसी के होश उड़ रहे हैं. दरअसल शिवसमर्थ पेट्रोल पंप पर करीब 12:30 उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां काम करने वाली आरती नाम की एक महिला पर उसके ही सनकी पति ने सरेआम चाकू से हमला कर दिया. यह मंजर इतना डरावना था कि वहां मौजूद लोगों की इतनी भी हिम्मत न हो सकी कि उस महिला को एक बार बचाने की कोशिश करते, सबके सामने ही सनकी पति ने अपनी पत्नी के गले को पूरी तरह से काट दिया. जिसके तुरंत बाद खून में लथपथ आरती ने हाथों-हाथ तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब आरती अपनी ड्यूटी निभा रही थी, तभी शख्स बाइक पर सवार होकर आता है और फौरन ही आरती के पास जाकर अपने कपड़ों के अंदर से चाकू निकालता है और सरेआम पत्नी को मौत के घात उतार देता है. जिसका CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच एक डर का माहौल पैदा कर गया.