Home > वीडियो > बिना बताए रचा ली शादी? ‘Rajat Dalal’ की प्राइवेट सेरेमनी का अनसीन वीडियो वायरल, हल्दी ऑउटफिट में आए नजर!

बिना बताए रचा ली शादी? ‘Rajat Dalal’ की प्राइवेट सेरेमनी का अनसीन वीडियो वायरल, हल्दी ऑउटफिट में आए नजर!

Rajat Dalal Wedding Video 2026: हाल ही में रजत दलाल की प्राइवेट वेडिंग की खबर सबके सामने आई थी, जिसके बाद से ही उनके चाहने वालों के बीच तहलका मच गया था, साथ ही लोगों के बीच उनकी शादी की और शादी में हुई सभी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो देखने को बेताब थे, जिसके चलते अब उनकी हल्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...

By: Sumaira Khan | Published: April 8, 2026 8:32:49 AM IST

Rajat Dalal Wedding Video 2026: सोशल मीडिया के सबसे चर्चित चेहरों में से एक रजत दलाल एक बार फिर से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन इस बार वजह किसी भी तरह की लड़ाई या विवाद को लेकर नहीं, बल्कि चर्चा उनकी अचानक हुई प्राइवेट वेडिंग की है, हाल ही में रजत दलाल की प्राइवेट वेडिंग की खबर सबके सामने आई थी, जिसके बाद से ही उनके चाहने वालों के बीच तहलका मच गया था, साथ ही लोगों के बीच उनकी शादी की और शादी में हुई सभी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो देखने को बेताब थे, जिसके चलते अब उनकी हल्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, अब तक भी रजत ने अपनी शादी को प्राइवेट रखने की पूरी कोशिश की थी, मगर इस वायरल वीडियो ने सारी पोल खोल दी. 

जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई उनके फैन्स के बीच इस बात को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े किए गए कि आखिर यह शादी कब और कहां हुई है? इस वायरल वीडियो में रजत और उनकी पत्नी की खुशी उनके चेहरों पर साफ नजर आ रही है साथ ही यह भी बता रही है कि यह पल उनके जीवन का कितना खास पल है, इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया ट्रेंड्स में रजत दलाल टॉप पर पहुंच गए और उनका वीडियो सभी के होश उड़ा रहा है. 

संबंधित खबरें

Advertisement