Home > राजस्थान > ईरान युद्ध का असर, गैस के बाद अब CNG ने बढ़ाई टेंशन! इस शहर में बढ़ गए दाम

ईरान युद्ध का असर, गैस के बाद अब CNG ने बढ़ाई टेंशन! इस शहर में बढ़ गए दाम

Torrent Gas CNG Rate: इस अचानक बढ़ोतरी से शहरवासियों, खासकर परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों में बेचैनी बढ़ गई है.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 4, 2026 3:55:00 PM IST



Jaipur CNG Price Hike: मिडिल ईस्ट में चल रही भीषण जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. भारत भी इससे बचा नहीं है – देश में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों के आयात पर असर पड़ा है, जिसके चलते आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस सबके बीच ये खबर सामने आ रही है कि जयपुर में Torrent Gas द्वारा सीएनजी की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसके बाद आम लोगों के लिए नई चिंता खड़ी कर दी है. 

इस अचानक बढ़ोतरी से शहरवासियों, खासकर परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों में बेचैनी बढ़ गई है. पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए यह एक और आर्थिक झटका साबित हो रहा है.

ऑटो चालकों पर बढ़ता दबाव

सीएनजी के दाम बढ़ने का सबसे ज्यादा असर ऑटो रिक्शा चालकों पर पड़ा है. उनका कहना है कि ईंधन महंगा होने से उनकी रोजाना की कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है. पहले जितनी कमाई आसानी से हो जाती थी, अब उतनी ही आय बनाए रखने के लिए उन्हें ज्यादा घंटे काम करना पड़ रहा है. कई चालकों का कहना है कि खर्च बढ़ने के कारण बचत लगभग खत्म हो गई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है.

यात्रियों पर पड़ सकता है असर

सीएनजी महंगी होने से यात्रियों को भी जल्द ही इसका असर महसूस हो सकता है. ऑटो और अन्य सार्वजनिक परिवहन के किराए में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. यदि ऐसा होता है, तो रोजाना यात्रा करने वाले लोगों का खर्च बढ़ जाएगा. इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा.

महंगाई से आम जनता परेशान

लगातार बढ़ती महंगाई ने मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की कीमतों में इजाफे से घरेलू बजट बिगड़ता जा रहा है. लोगों का मानना है कि यदि यही स्थिति जारी रही, तो आने वाले समय में माल ढुलाई और जरूरी सामानों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी और महंगी हो जाएगी.

Indian Railways: ट्रेन में अब मिलेगा लग्जरी बेडरोल! रेलवे ने शुरू की नई सुविधा

Advertisement